लाइव न्यूज़ :

बांदीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, घेराबंदी और सर्च अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 24, 2021 10:27 IST

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिला में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देबांदीपोरा के सुंबलर इलाके में शोखबाबा जंगल में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया।सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे।अधिकारी ने बताया कि अभियान अभी जारी है।

जम्मूः उत्तरी कश्मीर के जिला बांदीपोरा के सुंबलर इलाके के शोकबाबा जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में अभी तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही जुलाई महीने में 24 दिनों में मरने वाले आतंकियों का आंकड़ा 26 पहुंच गया है।

 

सुरक्षाबलों को आशंका है कि इस घने जंगल में और आतंकी भी हो सकते हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाकेे में सर्च ऑपरेशन जारी रखा हुआ है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।

सूत्रों ने बताया कि बांदीपोरा के सोकबाबा वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने पर बांदीपोरा पुलिस, सेना की 13 व 14 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। साथ ही आतंकियों को आत्मसमर्पण का मौका भी दिया, लेकिन आतंकी गोलियां बरसाते रहे। परिणामस्वरूप दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया। एक अधिकारी ने आगे कहा कि आज सुबह जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ रहे थे, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर मुठभेड़ शुरू होने की सूचना देते हुए कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला अभी जारी है। 

टॅग्स :भारतीय सेनापाकिस्तानजम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब