लाइव न्यूज़ :

JK: सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ढाल बन रहे है सेब के पेड़-बगान, आतंकी मना रहे है कि अभी न आए पतझड़

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 1, 2022 16:46 IST

जम्मू कश्मीर के एलओसी वाला इलाका भी आतंकियों के लिए ढ़ाल बन जाती है। यहां पर हो रही मक्की के खेती के आड़ में आतंकी अपने हमले को अन्जाम देते है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे कश्मीर में अभी सेब का सीजन चल रहा है। ऐसे में सेब के बगानों का फायदा उठाकर आतंकी मुठभेड़ के बाद फरार हो जा रहे है। यही कारण है कि सुरक्षाबल भी सेब के सीजन के खत्म होने का इन्तजार कर रहे है।

जम्मू: कश्मीर में इस समय सेब की बहार है। सेबों के बागान में लगे सेब के पेड़ों पर सेबों के साथ साथ उनके पत्तों से सेब के बाग घने जंगलों में बदल चुके हैं। एक तरफ यही घनापन किसी के लिए वरदान साबित हो रहा है तो दूसरी और यही किसी के लिए मुसीबत बन रहा है। 

इस पर बोलते हुए कश्मीर रेंज के आईजी एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि सेब के बागानों का घनापन आतंकियों के विरूद्ध अभियान चलाने में रूकावटें पैदा कर रहा है। ऐसे में उनका कहना है कि आतंकी सेब के बागानों की इस दशा का लाभ उठाते हुए मुठभेड़ और मुठभेड़ के बाद भागने में कामयाब भी हो रहे हैं।

बगानों का फायद उठाकर भाग जाते है आतंकी

इस सप्ताह हुई तीन मुठभेड़ों में हालांकि सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी पाई लेकिन कुछ आतंकी सेब के बागानों के इस घनेपन की आड़ में भाग निकलने में कामयाब भी हुए। दरअसल, सुरक्षाबल इन बागानों को नुक्सान से बचाना चाहते थे ताकि आम कश्मीरी के पेट पर लात न लगे।

ऐसे में आतंकी कश्मीरियों की मिन्नतों के बावजूद सेब के बागानों को अपने अड्डे बनाने में धमकी और चेतावनियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बीच सेना द्वारा करीब चार शरणस्थलों को नेस्तनाबूद भी किया जा चुका है और इस अरसे में बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद के साथ साथ अन्य जरूरी सामान भी बरामद हुए है।

सुरक्षाबल सेब के सीजन जाने का कर रहे है इन्तजार

यही कारण था कि सुरक्षाबल अब इसका इंतजार कर रहे हैं कश्मीरी किसान अपने सेब के बागानों से अपनी फसलों को समेट लें और उसके बाद पेड़ों के पत्ते भी झड़ जाएं ताकि आतंकियों को इनकी आड़ लेने का मौका न मिल सके। लेकिन आतंकियों की ‘दुआ’ है कि यह मौसम ऐसा ही रहे और वे अपनी गतिविधियों को अन्जाम देते रहे। 

यह भी सच है कि जम्मू कश्मीर में एलओसी के इलाकों में मक्की की फसल भी हमेशा ही आतंकियों व घुसपैठियों के लिए आड़ साबित होती रही है जिस कारण सुरक्षाबलों को उनके खिलाफ अभियान चलाने में हमेशा ही दिक्कत आती रहती है। एलओसी पर तो घुसपैठ के लिए पाक सेना भी मक्की की फसल का इंतजार करती रहती है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतआतंकवादीएप्पलभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया