लाइव न्यूज़ :

जम्मू: कांग्रेस नेता अंबिका सोनी का बीजेपी पर वार, कहा- अपने फैसले पर विश्वास है तो चुनाव कराओ

By भाषा | Updated: November 7, 2019 00:01 IST

सोनी ने कहा, ‘‘यदि स्थिति सामान्य है, तो आप पूर्व मुख्यमंत्रियों को कब तक हिरासत में रखेंगे? यदि आपने एक लोकतांत्रिक फैसला लिया है तो आप चुनाव कराकर लोगों की राय क्यों नहीं लेते है?’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी ने बुधवार को जम्मू में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भगवा पार्टी यह मानती है कि उसके द्वारा लिया गया फैसला लोकतांत्रिक है और स्थिति सामान्य है तो नवगठित केन्द्र शासित प्रदेश में चुनाव होने चाहिए।जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने के संदर्भ में उन्होंने पूछा, ‘‘तीन महीने पहले लिये गये निर्णयों के बाद कितने वादों को पूरा किया गया?’’

कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी ने बुधवार को जम्मू में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि भगवा पार्टी यह मानती है कि उसके द्वारा लिया गया फैसला लोकतांत्रिक है और स्थिति सामान्य है तो नवगठित केन्द्र शासित प्रदेश में चुनाव होने चाहिए।

सोनी ‘‘आर्थिक संकट’’ के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर राज्य पार्टी नेतृत्व से चर्चा के लिए यहां आई थीं। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को हटाये जाने के संदर्भ में उन्होंने पूछा, ‘‘तीन महीने पहले लिये गये निर्णयों के बाद कितने वादों को पूरा किया गया?’’

सोनी ने कहा, ‘‘यदि स्थिति सामान्य है, तो आप पूर्व मुख्यमंत्रियों को कब तक हिरासत में रखेंगे? यदि आपने एक लोकतांत्रिक फैसला लिया है तो आप चुनाव कराकर लोगों की राय क्यों नहीं लेते है?’’

उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह ‘‘अलोकतांत्रिक तरीके से और जल्दबाजी में’ हुआ। जब उनसे पूछा गया कि राज्य का दर्जा बहाल होने से पहले क्या वह चुनाव कराये जाने का समर्थन करती हैं तो कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरी इच्छा कोई मायने नहीं रखती है।’’

सोनी ने कहा, ‘‘हमारी आज सुबह पार्टी के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ बैठक हुई थी और हम एक बार फिर बैठक कर रहे हैं। मुझे जो पता चला है वह यह है कि लोग बहुत परेशान हैं क्योंकि यह हमारे देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी राज्य को केन्द्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि लोग ‘‘अपमानित महसूस’’ कर रहे हैं और वे अपने भविष्य को लेकर ‘‘बहुत चिंतित’’ है क्योंकि जम्मू कश्मीर के बारे में ‘‘लोगों को विश्वास में लिये बगैर अलोकतांत्रिक ढंग से’’ फैसले लिये गये है।

सोनी ने कहा कि लोग चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल किया जाये। देश में व्याप्त आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति ‘‘बद से बदतर’’ हो गई है और विपक्ष ने ‘‘बढ़ती बेरोजगारी, बिगड़ती आर्थिक स्थिति और किसानों के संकट’’ को लेकर पांच नवम्बर से आंदोलन शुरू किया है। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि 11 नवम्बर को जिला स्तर पर प्रदर्शन किये जायेंगे और 16 नवम्बर को जम्मू में प्रदर्शन होगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकांग्रेसधारा ३७०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष