लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कोरोना मामलों को लेकर कश्मीर के जिलों श्रीनगर और बारामुला में लगी है दौड़!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 24, 2022 16:20 IST

जबसे कश्मीर में कोरोना संक्रमितों के नए मामले सामने आने आरंभ हुए हैं, पहली बार बारामुला जिले ने श्रीनगर जिले से बाजी मार ली है। कोरोना के दो सालों में श्रीनगर जिला ही कोरोना पीड़ितों और मरने वालों की संख्या के मामले में सबसे ऊपर था। पर अब यह स्थान बारामुला जिले ने ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त में कश्मीर के दस जिलों में कोरोना के 9420 मामले सामने आए हैंजम्मू मंडल में संख्या लुढ़क कर 1989 तक सीमित हो गई हैअगस्त तक बारामुला में कोरोना के 758 सक्रिय केस थे

जम्मू: कश्मीर के जिलों में जिस प्रकार से कोरोना पीड़ितों के मामले बढ़ते जा रहे हैं उसको देख यही लगता है कि उनमें आपस में दौड़ लगी हुई है। यही कारण था कि जबसे कश्मीर में कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आने आरंभ हुए हैं, पहली बार बारामुला जिले ने श्रीनगर जिले से बाजी मार ली है। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू कश्मीर में फिर से कोरोना मामले तेजी से बढ़े हैं। यह इसी से स्पष्ट है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह के बाद 11400 ताजा मामले सामने आ चुके हैं। रिकार्ड के मुताबिक, अगस्त में ही कश्मीर के दस जिलों में 9420 मामले सामने आए हैं। जबकि जम्मू मंडल में संख्या लुढ़क कर 1989 तक सीमित हो गई है।

अभी तक का रिकार्ड यही रहा था कि कोरोना के दो सालों में श्रीनगर जिला ही कोरोना पीड़ितों और मरने वालों की संख्या को लेकर सबसे ऊपर था। पर अब यह स्थान बारामुला जिले ने छीन लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, ताजा मामलों की बात करें तो 22 अगस्त तक बारामुला में 758 एक्टिव केस थे और श्रीनगर में 561 ही मामले सामने आए थे। 

हालांकि इन मामलों को लेकर विशेषज्ञ कहते थे कि इसके पीछे कोई बड़ा कारण नहीं हो सकता बल्कि टेस्टिंग पर ज्यादा जोर दिए जाने के कारण ऐसे आंकड़े सामने आ ही जाते हैं। बारामुला मेडिकल कालेज के चीफ मेडिकल आफिसर डॉ. बशीर अहमद मलिक ने कहा था कि कि बारामुल्ला में टेस्टिंग बढ़ाई गई है जिस कारण ऐसे आंकड़े सामने आने स्वभाविक ही थे।

जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो श्रीनगर, बारामुला और अनंतनाग की जनसंख्या लगभग बराबर है पर अनंतनाग में मामले बहुत ही कम हैं। इस जिले में मात्र 91 मामले ही जुलाई के बाद से सामने आए हैं। अगर कोरोना के कारण होने वाली मौतों की बात की जाए तो अगस्त में हुई मौतों का आंकड़ा आठ है। जिनमें से 5 जम्मू में हुई हैं और 3 ही कश्मीर मंडल के खाते में हैं। हालांकि डाक्टरों का कहना था कि इस बार मामले अधिक गंभीर नहीं हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरCoronaकोरोना वायरसबारामूलाbaramulla-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?