लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः अनंतनाग में आतंकियों ने किया हमला, हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद शहीद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 29, 2022 18:32 IST

अनंतनाग के बिजबेहरा में आतंकवादियों द्वारा गोली मार दिए गए पुलिसकर्मी की पहचान हेड कांस्टेबल अली मुहम्मद के रूप में हुई है। अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान अली मोहम्मद पुत्र गुलाम कादिर गनई के रूप में हुई। पुलिस व सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है। बटमालू इलाके में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी।

जम्मूः अनंतनाग में आतंकियों के हमले में जम्मू-कश्मीर का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गए। कल भी आतंकियों ने श्रीनगर के बटमालू में एक पुलिसकर्मी की हत्या का प्रयास किया था, पर वह बच गए क्योंकि गोली उसके कान को छू कर निकल गई थी।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने अनंतनाग जिला के हसापोरा इलाके में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हैड कांस्टेबल पर अचानक हमला कर उसे घायल कर दिया। इस हमले के उपरांत आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे। हमले में घायल हैड कांस्टेबल को तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां उसे डाक्टरों ने मृत लाया घोषित किया।

शहीद हेड कांस्टेबल की पहचान अली मोहम्मद पुत्र गुलाम कादिर गनई के रूप में हुई। इस हमले के उपरांत पुलिस व सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है। कल भी श्रीनगर के बटमालू इलाके में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुक्रवार दोपहर बाद हुए इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था।

आरोपियों को खोजने के लिए पुलिस और अन्य जवान लगाए गए। बटमालू इलाके में पुलिसकर्मी तैनात थे तभी उन पर हमला करते हुए फायरिंग की गई। एक पुलिसकर्मी के कान से छू कर गोली निकल गई थी। पुलिस के अनुसार, आतंकियों ने उसे निशाना बनाने का प्रयास किया था और हमले के बाद आतंकी फरार हो गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह