लाइव न्यूज़ :

वीडियो: श्रीनगर में पाकिस्तान दिवस पर आसिया अंद्राबी ने दिया भड़काऊ भाषण, लगवाया इस्लाम जिंदाबाद का नारा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 23, 2018 10:53 IST

आसिया ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे और भारत विरोधी बातें कही जा रही है।

Open in App

श्रीनगर, 23 मार्च। जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेता और दुख्तरान-ए-मिल्लत संगठन की प्रमुख आसिया अंद्राबी ने शुक्रवार को श्रीनगर के किसी अज्ञात स्‍थान पर पाकिस्‍तान दिवस मनाया और पाकिस्तानी झंडे भी फहराए। श्रीनगर में बैठकर पाक दिवस मनाने की जानकारी आसिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी और एक वीडियो भी पोस्ट किया। इस वीडियो में आसिया को भारत विरोधी बातें कहते हुए सुना जा सकता है।

आसिया ने अपने आधिकारिक अकाउंट से एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वडीयो में आसिया को जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान में शामिल होने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। साथ आसिया ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए और कई भड़काऊ बातें कही। इस दौरान आसिया ने कहा कि हमारे लिए लोग या तो मुसलमान हैं या 'काफिर'। पाकिस्तान एक मुस्लिम देश है, जिसे राष्ट्रीयता के आधार पर नहीं बनाया गया था।इस वीडियो में आसिया कह रही है, वो जम्मू-कश्मीर के मजलूम लोगों को पाकिस्तान के साथ जोड़ती हैं। जब तक हम हिंदुस्तान से आजाद न हो जाए इंशाअल्लाह जंग जारी रहेगी और एक दिन हम पाकिस्तान का हिस्सा बनेंगे। 

गौरतलब है कि आसिया अंद्राबी कई मौको पर ऐसे ही विवादित ट्वीट करती रही हैं। इससे पहले इसी साल फरवरी में आसिया ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी संगठन भारतीय सेना के बारे में आपत्तिजनक बयान देते नजर आर रहे थे। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह