लाइव न्यूज़ :

नए साल पर तोहफाः कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने कहा- 31 दिसंबर की मध्य रात्रि से SMS सेवा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 18:16 IST

जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने कहा कि कश्मीर में 31 दिसंबर की मध्य रात्रि से सभी सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवाएं, सभी मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवाएं बहाल हो जाएंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।आतंक के खिलाफ किए गए ऑपरेशन में हमें यहां की आवाम का भी काफी सहयोग मिला।

साल 2020 में जम्मू-कश्मीर के लोगों को तोहफा मिलने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया, 31 दिसंबर की मध्य रात्रि से कश्मीर में SMS सेवा से शुरू हो जाएगी।

कंसल ने कहा कि कश्मीर में 31 दिसंबर की मध्य रात्रि से सभी सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवाएं, सभी मोबाइल फोन पर एसएमएस सेवाएं बहाल हो जाएंगी। कश्मीर में 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से सभी सरकारी अस्पतालों में इंटरनेट सेवाएं और सभी मोबाइल फोनों पर एसएमएस सेवा बहाल कर दी जाएगी।

जम्मू-कश्मीर के आधिकारिक प्रवक्ता रोहित कंसल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले छात्रों, छात्रवृत्ति आवेदकों, कारोबारियों और अन्य की सुविधा के लिये दस दिसंबर को मोबाइल फोनों पर एसएमएस सेवा शुरू की गई थी। कंसल ने कहा कि 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से पूरे कश्मीर में सेवाएं पूरी तरह बहाल करने का फैसला लिया गया है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। आतंक के खिलाफ किए गए ऑपरेशन में हमें यहां की आवाम का भी काफी सहयोग मिला।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हमारे रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल लगभग 130 लोग घुसपैठ करने में सफल रहे जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 143 का था। वहीं, आतंकी संगठनों में शामिल होने वाले युवाओं की संख्या जो साल 2018 में 218 थी, वह इस साल घटकर 139 रह गई।

 2019 में घुसपैठ की कई कोशिशें हुई। पाकिस्तान द्वारा सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं भी बढ़ीं। सीजफायर के उल्लंघन की घटनाएं 2019 में 381 से बढ़कर 558 हो गई। हालांकि हमने पाकिस्तान की नापाक कोशिशों को नाकाम किया।

टॅग्स :मोदी सरकारजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए