लाइव न्यूज़ :

जम्मू -कश्मीर: स्थानीय निकाय चुनावों में BJP के समर्थन पर पीएम मोदी, अमित शाह ने राज्य के लोगों का जताया आभार

By भाषा | Updated: October 21, 2018 00:24 IST

मोदी ने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया कि बीजेपी राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करेगी।

Open in App

जम्मू कश्मीर स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी द्वारा अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी लोगों की अकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिये कड़ी मेहनत करेगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा कि पार्टी ने चुनावों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा,‘‘मैं शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा का समर्थन देने के लिये जम्मू और कश्मीर के लोगों को धन्यवाद देता हूं।’’ 

मोदी ने प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया कि भाजपा राज्य के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करेगी।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ले कहा कि जम्मू कश्मीर में शहरी निकाय चुनावों में 'प्रभावशाली' प्रदर्शन से साफ है कि पार्टी ने राज्य के लोगों का विश्वास हासिल किया है। 

शाह ने ट्वीट कर कहा, 'ये नतीजे जम्मू कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाते हैं जिन्होंने झगड़े की राजनीति से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति में भरोसा जताया। मैं बीजेपी को समर्थन देने के लिये उनका शुक्रिया करता हूं और आश्वस्त करता हूं कि उनके सपनों को साकार करने केलिये हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।'

टॅग्स :जम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज