लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में एलओसी पर चौकियों, गांवों को बनाया निशाना

By भाषा | Updated: September 29, 2019 17:36 IST

पाकिस्तान ने मेंढार सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और सीमा पार से होने वाली गोलाबारी में जानमाल को कोई नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Open in App

पाकिस्तानी सेना ने दो दिनों में दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थित चौकियों और गांवों को निशाना बना कर गोलाबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब सवा तीन बजे, पाकिस्तान ने मेंढार सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और सीमा पार से होने वाली गोलाबारी में जानमाल को कोई नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार शाम पुंछ जिले में शाहपुर और करणी में मोर्टार से गोले दागे थे और गोलीबारी की थी, जिसपर भारतीय सैनिकों ने जोरदार जवाब दिया था। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी कई घंटों तक चली लेकिन हमारी ओर कोई नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक इस साल पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का 2,000 से अधिक बार उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीय मारे गये और दर्जनों अन्य घायल हो गये। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो