लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाक सेना ने एलओसी के पास आतंकियों को प्रशिक्षण देने वाले कैंप फिर किए चालू?

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 10, 2019 17:35 IST

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह बिना किसी उकसावे के जम्मू जिले के अखनूर तहसील की एलओसी पर बसे कानाचक सेक्टर में कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। इस दौरान पाक सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोले भी दागे। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

Open in App

बौखलाई हुई पाक सेना ने एलओसी पर कई स्थानों पर मोर्चा खोल दिया है। उसने एलओसी के कई स्थनों पर गोले बरसाए हैं। भारतीय पक्ष द्वारा जवाबी कार्रवाई भी की जा रही है। दूसरी ओर मिलने वाले समाचार कहते हैं कि पाक सेना ने एलओसी के पास आतंकियों को प्रशिक्षण देने वाले कैंपों को फिर से चालू कर लिया हुआ है।

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार सुबह बिना किसी उकसावे के जम्मू जिले के अखनूर तहसील की एलओसी पर बसे कानाचक सेक्टर में कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की। इस दौरान पाक सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोले भी दागे। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाक सेना की इस नापाक हरकत का बीएसएफ तथा सेना ने करारा जवाब दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलाबारी जारी थी और घरों पर गोले गिरने के कारण सीमावासी दहशत में थे।

दूसरी ओर भारतीय खुफिया एजेंसी की जानकारी के मुताबिक अब इस्लामाबाद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक दर्जन आतंकी कैंपों को जम्मू कश्मीर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सक्रिय कर दिया है। फिलहाल, आर्मी को घाटी में हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में मसूद अजहर के भाई को भी वहां देखा गया था।

पिछले सप्ताह इन शिविरों के आसपास आतंकवादियों की बड़ी मूवमेंट भी देखी गई है। हालांकि, पेरिस में स्थित एक अंतर-सरकारी निकाय फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स द्वारा मई 2019 की समय सीमा के मद्देनजर ये कैंप लगभग बंद थे। शीर्ष खुफिया सूत्रों ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों को उस कश्मीर क्षेत्र के कोटली, रावलकोट, बाग और मुजफ्फराबाद में आतंकी कैंपों के रूप में हाई अलर्ट पर रखा गया है, एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के साथ उनकी चौकिओं में भी आतंकियों को देखा जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०पाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं