लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पुंछ आतंकी हमले की जांच करेगी NIA, हमले में पांच जवान हुए शहीद

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2023 12:02 IST

एनआईए मामले की जांच के लिए घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य इकट्ठा करेगी और मामले की विस्तृत जांच करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुंछ जिले में आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेगी शुक्रवार को एनआईए पुंछ का दौरा करेगी आतंकी हमले में पांच जवानों की हो गई मौत

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हाथों में सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि एनआईए पुंछ जिला जहां हमला हुआ था वहां का दौरा करेगी।

एनआईए मामले की जांच के लिए घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य इकट्ठा करेगी और मामले की विस्तृत जांच करेगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों सहित एनआईए की टीम के शुक्रवार को बाद में फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा करने पहुंचेगी।

पुंछ में 20 अप्रैल को आतंकी हमले में 5 जवान शहीद हो गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने गुरुवार को सेना के ट्रक को अपना निशाना बनाया और ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस घटना में पंजाब के चार और ओडिशा के  एक जवान की मौत हो गई। 

आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों की पहचान हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह के रूप में हुई है। ये सभी जवान सेना की राष्ट्रीय राइफल्स इकाई से जुड़े हुए थे और इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात थे। 

इस बीच, जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक बम निरोधक दस्ता और विशेष अभियान समूह पुंछ के भींबर गली में घटनास्थल पर पहुंचा। जहां आतंकी हमले में जवान शहीद हुए थे।

पुंछ में सेना के वाहन पर हमला करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जम्मू-कश्मीर के बाटा-डोरिया इलाके के जंगलों में शुक्रवार सुबह व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया। 

बता दें कि घटना जम्मू के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों द्वारा सेना के ट्रक पर हमला किए जाने के बाद हुई। घटना में जहां पांच जवान शहीद हो गए हैं वहीं, अन्य एक की हालत गंभीर है और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनआईएNational Investigation Agencyआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा