लाइव न्यूज़ :

Akhnoor Bus Accident: कुरुक्षेत्र से तीर्थ यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, 21 की मौत, कई घायल, राष्ट्रपति ने जताया शोक

By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2024 17:28 IST

रियासी में स्थित शिवखोड़ी धाम जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं की यात्री बस जम्‍मू के अखनूर में गहरी खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई। 69 के करीब जख्‍मी गंभीर हालत में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबस करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी कुल 21 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैंउन्होंने बताया कि दुर्घटना जिले के चोकी चोरा क्षेत्र में तंगली मोड़ पर हुई

Akhnoor Bus Accident:  रियासी में स्थित शिवखोड़ी धाम जा रहे यूपी के श्रद्धालुओं की यात्री बस जम्‍मू के अखनूर में गहरी खाई में गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई। 69 के करीब जख्‍मी गंभीर हालत में हैं। जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने जानकारी दी है कि गुरुवार को जम्मू जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना जिले के चोकी चोरा क्षेत्र में तंगली मोड़ पर हुई। बस करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 

उन्होंने बताया कि वाहन हरियाणा के कुरुक्षेत्र से तीर्थयात्रियों को लेकर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोरी इलाके जा रहा था। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि दुर्घटना राजौरी जिले में हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया है और घायलों को अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "जम्मू के पास अखनूर में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर मुझे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

मौके पर पहुंचे लोगों ने बस के शीशे तोड़ कर लोगों को बाहर निकाला गया। फिर रस्सी और कुछ को पीठ पर लाद कर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद घायलों को वाहनों में सवार कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान सड़कों पर एंबुलेंस की आवाज गूंजती रही। बताया जा रहा है कि बस में लगभग 90 से अधिक यात्री सवार थे। मौके पर एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं। वाहन तीर्थयात्रियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र क्षेत्र से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के शिव खोड़ी क्षेत्र में ले जा रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारत अधिक खबरें

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतTMC की निर्ममता ने 'मां' को रुला दिया, माटी को घुसपैठियों के हवाले कर दिया और 'मानुष' को पलायन के लिए मजबूर कर दिया: बंगाल में PM मोदी