लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शख्स को दिल्ली के होटल में कमरा देने से इनकार का वीडियो वायरल, जानिए पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा

By विनीत कुमार | Updated: March 24, 2022 10:08 IST

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के एक होटल में शख्स को जम्मू-कश्मीर के पते वाली आईडी दिखाने पर कमरा देने से इनकार किया जा रहा है। साथ ही होटल की ओर से ये भी कहा जा रहा है कि ऐसा दिल्ली पुलिस ने करने के लिए कहा है।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में कहा है कि उसकी ओर से कश्मीर के लोगों को होटल में कमरा नहीं देने जैसे कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने कुछ ट्वीट कर कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर कुछ लोग दिल्ली पुलिस की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल है जिसमें एक व्यक्ति को उसकी जम्मू-कश्मीर आईडी के कारण होटल में कमरे से वंचित किया जा रहा है। इसमें कारण बताया जा रहा है कि पुलिस के निर्देश की वजह से ऐसा हुआ है... ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है... जानबूझकर गलत बयानी दंडात्मक कार्रवाई का कारण बन सकता है।'

कश्मीरी शख्स को होटेल में कमरा नहीं मिलेगा? क्या है पूरा मामला 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर शख्स के जम्मू-कश्मीर के होने की वजह से उसे कमरा नहीं देने की बात कही जा रही है। होटल के कर्मचारी की ओर से ये बात कही गई। साथ ही ये भी कहा गया कि ऐसे निर्देश दिल्ली पुलिस की ओर से आए हैं जबकि शख्स अपना आधार कार्ड सहित अन्य पहचान पत्र आदि होटल कर्मचारी को दिखा रहा है। वीडियो में शख्स ये कहता भी नजर आ रहा है कि उसने ओयो (Oyo) की वेबसाइट से होटल में कमरा बुक किया था।

इस घटना का वीडियो जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट असोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खुएहामी ने भी ट्विटर पर साझा किया है और कैप्शन में लिखा कि ये 'कश्मीर फाइल्स' का प्रभाव है।

Oyo Rooms ने पूरे मामले पर जारी की सफाई

विवाद के बीच होटलों के लिए बतौर एग्रीगेटर काम करने वाले Oyo Rooms ने भी सफाई जारी की है और कहा कि उसके कमरे हर किसी के लिए खुले हैं। ओयो रूम्स ने एक ट्वीट में लिखा, 'हमारे कमरे और हमारे दिल हर किसी के लिए हमेशा खुले हैं। यह ऐसा नहीं है जिसे हम कभी भी इससे समझौता करेंगे। हम निश्चित रूप से जांच करेंगे कि ऐसा क्या था कि होटल ने चेक-इन से इनकार किया। हम इसे हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद देते हैं।' वीडियो वायरल होने के बाद ओयो रूम्स ने इस होटल को अपने प्लेटफॉर्म से हटा लिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरदिल्ली पुलिसवायरल वीडियोOYOदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज