लाइव न्यूज़ :

LOC पर तनाव, सारी रात गोले बरसाए पाक सेना ने, भारतीय आर्मी ने चीन निर्मित पाकिस्तानी ड्रोन को गिराया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 24, 2020 17:08 IST

केरन सेक्टर में आज एक पाकी क्वाड काप्टर घुस आया जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक मार गिराया। जानकारी के अनुसार यह क्वाड काप्टर एलओसी से अंदर घुस आया था और भारतीय इलाके में मंडरा रहा था। जब सेना को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने सुबह आठ बजे इसे मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देराजौरी तथा पुंछ के सेक्टरों में सारी रात गोलों की बरसात की है। हीरानगर में इंटरनेशनल बार्डर पर उसके द्वारा मोर्टार दागे गए।बीते कुछ समय से हथियारों की सप्लाई के लिए पाकिस्तान ऐसे क्वाड काप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है।भारतीय सेना भी अक्सर ही उनके इन मंसूबों को नाकाम करती रहती है।

जम्मूः सेना ने एलओसी पर एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। एलओसी पर पाकिस्तानी हरकतें यहीं नहीं थमीं। उसने राजौरी तथा पुंछ के सेक्टरों में सारी रात गोलों की बरसात की है। हीरानगर में इंटरनेशनल बार्डर पर उसके द्वारा मोर्टार दागे गए।

 

केरन सेक्टर में आज एक पाकी क्वाड काप्टर घुस आया जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक मार गिराया। जानकारी के अनुसार यह क्वाड काप्टर एलओसी से अंदर घुस आया था और भारतीय इलाके में मंडरा रहा था। जब सेना को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने सुबह आठ बजे इसे मार गिराया।

इस क्वाड काप्टर को चीनी कंपनी ने बनाया था और डीजेआई माविक 2 प्रो माडल का था। बीते कुछ समय से हथियारों की सप्लाई के लिए पाकिस्तान ऐसे क्वाड काप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना भी अक्सर ही उनके इन मंसूबों को नाकाम करती रहती है।

पाकिस्तान की ओर से अनमैन्ड एरियल वीकल्स (यूएवी) का इस्तेमाल सर्विलांस और आतंकियों को हथियार पहुंचाने के लिए होता रहा है। इसके अलावा ड्रोन्स, क्वाड काप्टर या हेक्साकाप्टर के जरिए हमले का खतरा भी है। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त ड्रोन चीनी निर्मित है और इसका माडल डीजेआई माविक 2 प्रो है।

सेना ने बताया कि पहले तो यह ड्रोन पाकिस्तान की सीमा के भीतर ही उड़ रहा था परंतु जैसे ही इसने भारतीय सीमा में प्रवेश किया, उसे गिरा दिया गया। यह ड्रोन भारतीय सीमा में 70 मीटर तक आ गया था। चौकी में तैनात जवानों ने इसे गोली मारकर जमीन पर गिरा दिया। क्षतिग्रस्त ड्रोन को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है।

दूसरी ओर सीमा व एलओसी पर कुछ दिनों तक शांति कायम रखने के बाद पाक सेना ने कल देर रात एक बार फिर से गोलाबारी को शुरू कर दिया। इस गोलाबारी की आड़ में पाक सेना आतंकियों के दल को भारतीय क्षेत्र में दाखिल करवाने का प्रयास कर रही थी जिसे सीमा पर तैनात जवानों ने विफल कर दिया। पाक सेना शनिवार शाम तक गोलाबारी करती रही, जिससे सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

शुक्रवार रात को पाक सेना ने पुंछ के शाहपुर किरनी, कस्बा, माल्टी आदि सेक्टरों में गोलाबारी को शुरू कर दिया था। इस गोलाबारी में पाक सेना ने पहले सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया और जैसे ही भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई शुरू की तो पाक सेना ने रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिए।

इसके बाद पाक सेना सुबह तक गोलीबारी को जारी रखे रही। इस गोलाबारी की आड़ में पाक सेना भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों को दाखिल करने का प्रयास कर रही थी जिसे सेना के जवानों ने विफल कर दिया। इस गोलाबारी से सीमा पर किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनाचीनइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी