लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 11, 2022 20:48 IST

जम्मू-कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने बताया कि अभी तक जारी मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकी कोड नाम चाचा और एक स्थानीय आतंकी मारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के खुरबतपोरा इलाके में एक जगह पर आतंकी छिपने की खबर मिली थी।

जम्मूः लगातार तीसरे दिन कश्मीर में हुई चौथी मुठभेड़ में आज भी दो आतंकी ढेर कर दिए गए। तीन दिनों में पांच आतंकी मारे जा चुके हैं जिनमें तीन पाकिस्तानी नागरिक थे।

कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने बताया कि अभी तक जारी मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इनमें एक पाकिस्तानी आतंकी कोड नाम चाचा और एक स्थानीय आतंकी मारा गया है। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के खुरबतपोरा इलाके में एक जगह पर आतंकी छिपने की खबर मिली थी। सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान आतंकियों के खिलाफ छेड़ा और फिर उनमें से दो को मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मुठभेड़ें दक्षिण कश्मीर में हुई हैं जहां जून के  अंत में वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होनी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज