लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-अनंतनाग में इंटरनेट सेवा बंद, सेना पर पथराव के बावजूद तीनों आतंकी ढेर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 22, 2018 12:45 IST

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है। आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

Open in App

श्रीनगर, 22 जून। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ मौर्चा खोल दिया है। आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। वहीं श्रीनगर और अनंतनाग में हुई मुठभेड़ के बीच खबर है कि इन दोनों जिलों में प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा जारी मुठभेड़ के चलते श्रीनगर और अनंतनाग में इंटरनेट सेवाएं बंद की गई।

यह भी पढ़ें: अनंतनाग मुठभेड़ में DGP एसपी वैद ने कहा- सूचना मिलते ही लिया एक्शन, तीनों आतंकी ढेर

मुठभेड़ के दौरान पत्थरबांजों ने पथराव किया, जिसके चलते सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ अपना सर्च ऑपरेशन चलाने में दिक्कतों का सामना पड़ा। अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा में हुई इस मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। वहीं पुलिस का एक जवान शहीद हो गया है, जबकि एक आम नागरिक की मौत हो है और दो अन्य आम नागरिक घायल हो गए हैं। इस मामले में जानकारी देते हुए जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने बताया कि, अनंतनाग में सुबह 3-4 आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जवानों ने सर्च ऑपरेशन शूरू किया। इस दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में 1 पुलिस का जवान शहीद हो गया है जबकि तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले का अलर्ट, अनंतनाग में सेना ने खोला मोर्चा

इससे पहले सुरक्षा बलों को अनंतनाग के श्रीगुफवाड़ा इलाके में 2 से 3 की संख्या में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ और सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाआतंकवादीइंटरनेट पर पाबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए