लाइव न्यूज़ :

जैश फिर बोलेगा हमला!, पुलवामा से कई गुणा बड़ा होगा, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जारी की चेतावनी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 28, 2020 15:59 IST

जैश 2019 के पुलवामा हमले से कई गुणा बड़ा हमला करने की फिराक में है और यह अगले कुछ दिनों में किसी भी समय हो सकता है। फिलहाल राज्य पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारी इस चेतावनी पर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं। आज ऐसी साजिश नाकाम बना दिए जाने के बाद लोगों में डर और फैल गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बार जैश-ए-मुहम्मद ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आम वाहन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई हैं।हमले में आतंकी पिछली बार की तुलना में बड़ा आईईडी ब्लॉस्ट को अंजाम देना चाहते हैं।

जम्मूः कश्मीर दहशत में है। दहशत का कारण केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की वह चेतावनी है जिसमें वे कहते हैं कि जैश-ए-मुहम्मद एक बार फिर कश्मीर को जबरदस्त तरीके से निशाना बनाने की तैयारी में है।

उनका कहना है कि जैश 2019 के पुलवामा हमले से कई गुणा बड़ा हमला करने की फिराक में है और यह अगले कुछ दिनों में किसी भी समय हो सकता है। फिलहाल राज्य पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारी इस चेतावनी पर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं। आज ऐसी साजिश नाकाम बना दिए जाने के बाद लोगों में डर और फैल गया है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस बार जैश-ए-मुहम्मद ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आम वाहन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई हैं। हमले में आतंकी पिछली बार की तुलना में बड़ा आईईडी ब्लॉस्ट को अंजाम देना चाहते हैं। उनका दावा है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पोस्टों को जब डिकोड किया गया तो यह जानकारी प्राप्त हुई।

आज पकड़ी गई कार के प्रति भी चार-पांच दिन पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। खुफिया अधिकारी कहते हैं कि आतंकियों ने 2-3 कारों को विस्फोटकों के रूप में इस्तेमाल करने का प्लान बनाया है।ताजा इनपुट मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षाबलों को चौकन्ना रहने को कहा है।

उनके दावों के अनुसार, जैश के आतंकियों द्वारा 2 से 3 गाड़ियों को तैयार किया गया था, जिनके जरिए आईईडी ब्लास्ट कर एक बार फिर सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाया जा सके। यह बात अलग है कि इस मामले पर राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य गुप्तचर एजेंसियों की खामोशी कश्मीरियों को दहशतजदा जरूर कर रही है क्योंकि ये अधिकारी न ही इस चेतावनी की पुष्टि करते थे और न ही खंडन। लेकिन आज की बरामदगी और खतरे को टाल दिए जाने की घटना के बाद यह स्पष्अ हुआ था कि खुफिया अधिकारियों की सूचनाएं सच्ची थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजैश-ए-मोहम्मदपाकिस्तानहाफिज सईदपुलवामा आतंकी हमलाभारतीय सेनागृह मंत्रालयअजीत डोभाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस