लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir: बर्फबारी ने भारी तबाही मचाई, पूरे कश्मीर की बिजली गुल, 35 उड़ानें रद्द, ट्रेन का बुरा हाल, देखें वीडियो

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 23, 2022 17:09 IST

Jammu and Kashmir: कश्मीर घाटी के अधिकांश इलाकों में रात भर भारी बर्फबारी हुई, जिससे उड़ान और रेलवे संचालन बाधित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली के टावर गिरने से करीब 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।बारिश से जगह-जगह भू-स्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।कश्मीर संभाग में भारी बर्फबारी के कारण बनिहाल से काजीकुंड ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है।

Jammu and Kashmir: फरवरी के अंत में कश्मीर में आज हुई बर्फबारी ने भारी तबाही मचाई है। श्रीनगर समेत कई इलाकों में बिजली के टावर गिरने से पूरे कश्मीर की बत्ती फिलहाल गुल है। कश्मीर से 35 उड़ाने फिलहाल रद्द की जा चुकी हैं और बिजली के टावर गिरने से करीब 6 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज सुबह तक करीब आठ इंच हिमपात दर्ज किया गया जिससे उड़ान और रेलवे परिचालन बाधित हुआ। डल झील में भी दर्जनभर शिकारे बर्फ का भार सहन न करते हुए डूब गए। बाकर इलाकों से जानकारी आना अभी बाकी है।

बीती रात से उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जगह-जगह भू-स्खलन होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। कश्मीर संभाग में भारी बर्फबारी के कारण बनिहाल से काजीकुंड ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। इसके अलावा श्रीनगर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 35 उड़ानों को रद कर दिया गया है।

श्रीनगर शहर में पांच इंच तक बर्फबारी हो चुकी है जबकि शोपियां और टंगमार्ग में एक-एक फुट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने आज होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है। श्रीनगर में भारी बर्फबारी के कारण 35 उड़ानों को रद कर दिया गया है। कश्मीर में बर्फबारी होने के कारण हवाई और रेल सेवा प्रभावित हो गई है।

कश्मीर में आल डेढ़ से दो फुट तक बर्फ गिरी है। सिर्फ श्रीनगर शहर में ही 8 से 9 इंच बर्फ गिरी जबकि उधमपुर में 124 मिमी बारिश सर्वाधिक मानी गई है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर सैंकड़ों वाहन भूस्खलन के फंस गए हैं जबकि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य रोक दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से मौसम साफ होने लगेगा और अंत तक अब कोई बर्फबारी का अनुमान नहीं है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमौसममौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?