लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर डीडीसी चुनाव: पीएजीडी ने चुनाव अधिकारी पर लगाया पक्षपात का आरोप

By भाषा | Updated: November 18, 2020 20:04 IST

Open in App

श्रीनगर, 18 नवंबर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) की ओर से खानमोह में एक जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव क्षेत्र के चुनाव अधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप बुधवार को लगाया गया।

पीएजीडी ने कहा कि अधिकारी ने उनके उम्मीदवार के नामांकन को स्वीकार करने के कुछ घंटों बाद उसे खारिज करने का प्रयास किया।

पीएजीडी के नेता मुजफ्फर शाह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हमारे उम्मीदवार का नामांकन मंगलवार अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट पर स्वीकार कर लिया गया था। उन्हें बैंक खाता खोलने के लिए एक प्राधिकार पत्र दिया गया था और व्यय रजिस्टर भी दिया गया था। इसके बाद शाम पांच बजे के आसपास उन्हें कार्यालय बुलाया गया और जिस अधिकारी ने नामांकन के एक कॉलम में ‘एक्सेप्टेड’ लिखा था, उसी ने ‘एक्सेप्टेड’ शब्द के पहले ‘नॉट’ लिख दिया और ‘रिजेक्टेड’ लिखने का भी प्रयास किया।”

शाह ने कहा कि यह पूरी निर्वाचन प्रक्रिया पर धब्बा है और निर्वाचन आयोग को तत्काल इसका संज्ञान लेना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज