लाइव न्यूज़ :

लद्दाख सीमा से नहीं हटेंगी फौजें, सात दौर की बातचीत फेल, चीन की दोहरी चाल, टैंकों, सैनिकों, मिसाइलों की संख्या में की वृद्धि

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 7, 2020 18:07 IST

चीन ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब भारतीय सैनिकों ने ड्रैगन को जोरदार झटका देते हुए पैंगांग झील के दक्षिण किनारे पर स्थित ऊंचाई वाली चोटियों पर बढ़त ली है।

Open in App
ठळक मुद्देसीजीटीएन के मुताबिक पश्चिमोत्तर चीन में चल रहे इस लाइव फायर ड्रिल में एक हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।सीजीटीएन के न्यूज प्रड्यूसर शेन शी वेई ने इसका वीडियो ट्वीट करके लिखा कि कृपया इंतजार करिए और देखिए।भारतीय सेना की जोरदार जवाबी कार्रवाई से बौखालाए चीन ने इस इलाके में कई जगहों पर और ज्यादा सैनिक तथा टैंक भेजे हैं।

जम्मूः लद्दाख सेक्टर में एलएसी पर चीन और हिन्दुस्तान के बीच पैदा हुआ तनाव फिलहाल जारी रहेगा। दोनों देशों के बीच सात दौर की बातचीत फेल हो चुकी है। चीन दोहरी चाल चल रहा है।

एक ओर उसने बातचीत को जारी रखा व दूसरी ओर लद्दाख में कई इलाकों में अपने सैनिकों, तोपखानों, टैंकों, मिसाइलों आदि की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी कर यह संकेत दिया कि वह निकट भविष्य में पीछे हटने वाला नहीं है। यही नहीं अब तो उसके सैनिक लद्दाख में लाइव युद्धाभ्यास को आरंभ कर भारतीय सैनिकों को डराने की कोशिश में हैं।

अधिकारियों के अनुसर, चीन अब भारत से लगती सीमा पर युद्धाभ्यास कर रहा है। चीन ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब भारतीय सैनिकों ने ड्रैगन को जोरदार झटका देते हुए पैंगांग झील के दक्षिण किनारे पर स्थित ऊंचाई वाली चोटियों पर बढ़त ली है। चीन के सरकारी टीवी चौनल सीजीटीएन के मुताबिक पश्चिमोत्तर चीन में चल रहे इस लाइव फायर ड्रिल में एक हजार सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

चीन ने रेलवे लाइन के जरिए लद्दाख सीमा के पास तक पहुंचाया

ये सैनिक 100 गाड़ियों से पहुंचे हैं। उन्हें चीन ने रेलवे लाइन के जरिए लद्दाख सीमा के पास तक पहुंचाया है। इस लाइव फायर ड्रिल में चीन तोपों, टैंकों और मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। सीजीटीएन के न्यूज प्रड्यूसर शेन शी वेई ने इसका वीडियो ट्वीट करके लिखा कि कृपया इंतजार करिए और देखिए।

अधिकारियों के बकौल, पूर्वी लद्दाख में पैंगांग के दक्षिणी किनारे पर भारतीय सेना की जोरदार जवाबी कार्रवाई से बौखालाए चीन ने इस इलाके में कई जगहों पर और ज्यादा सैनिक तथा टैंक भेजे हैं। सैटलाइट से मिली तस्वीरों से पता चला है कि चीन गतिरोध वाले प्वाइंट्स पर अपनी स्थिति को और ज्यादा मजबूत कर रहा है।

सूचनाओं के मुताबिक चीन की इस कार्रवाई से यह साफ नजर आ रहा है

सूचनाओं के मुताबिक चीन की इस कार्रवाई से यह साफ नजर आ रहा है कि भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों के बीच मास्को में वार्ता के बाद भी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चीन अब सभी गतिरोध वाली जगहों पर और ज्यादा सैनिक तथा टैंक तैनात कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक दोनों ही पक्षों के करीब एक लाख सैनिक पूर्वी लद्दाख में तैनात हैं। चीन वार्ता की टेबल पर तनाव घटाने की बात तो कर रहा है लेकिन जमीन पर वह लगातार अपनी सैन्य तैयारी को और ज्यादा मजबूत करने में जुटा हुआ है। इससे पहले 29 व 31 अगस्त के बीच चीनी सेना ने उकसावे की कार्रवाई करते हुए पैंगांग झील के दक्षिणी किनारे पर यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया था लेकिन भारतीय सेना ने उसे विफल कर दिया था।

यही नहीं बाद में भारतीय सैनिकों ने पैंगांग के दक्षिणी किनारे पर स्थित लगभग सभी प्रमुख चोटियों पर बढ़त ले ली थी। चीन के सैनिकों की तैनाती बढ़ाने से दक्षिणी किनारे पर तनाव काफी बढ़ गया है। चीन की इस ताजा कार्रवाई का जवाब देने के लिए भारतीय सेना ने भी अपनी तैनाती को बढ़ा दिया है।

दोनों पक्षों द्वारा हजारों सैनिकों, टैंकों, मिसाइलों और तोपों की तैनाती के बाद भयानक सर्दी में भी इसी इलाके में टिके रहने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस ओर से सियाचिन में इस्तेमाल किए जाने वाले तम्बू गाड़े चुके हैं। सैनिकों के लिए करोड़ों रुपयों के वे परिधान खरीदे जा रहे हैं जो उन्हें शून्य ये 40 डिग्री नीचे के तापमान में सुरक्षित रख सकें। जम्मू से प्रतिदिन सैंकड़ों ट्रकों को खाद्य सामग्री के साथ लद्दाख रवाना किया जा रहा है कि राजमार्ग के बंद होने से पहले स्टाक जमा कर लिया जाए।

टॅग्स :लद्दाखचीनशी जिनपिंगदिल्लीजम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी