लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में टला आतंकी हमला, 45 किलो विस्फोटक और 50 फुट उठी लपटें, कश्मीर को दहलाने की साजिश!

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 28, 2020 16:37 IST

आइईडी से लैस कार आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों ने तैयार की थी। इतना जरूर था कि पिछले साल फरवरी में पुलवामा के लेथपोरा में हुए भीषण विस्फोट में भी आदिल नामक आतंकी का इस्तेमाल हुआ था और इस बार भी वैसा ही नाम इस्तेमाल किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक कार में मौजूद विस्फोटक का पता लगाकर आईईडी विस्फोट को नाकाम कर दिया।हिज्बुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद एक साथ मिलकर पिछले साल फरवरी के आत्मघाती हमले की तरह ही सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

जम्मूः कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की एक कार बम विस्फोट करने की साजिश को नाकाम बना दिया है। उन्होंने पुलवामा जिले में आखिर उस कार को तलाश कर उसमें फिट की गई आईईडी को धमाका कर नष्ट करने में कामयाबी पाई जो 4-5 दिनों से खतरा बन कर घूम रही थी।

कार में लगाई गई आईईडी का वजन 45 किलो के आसपास था। आइईडी से लैस कार आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों ने तैयार की थी। इतना जरूर था कि पिछले साल फरवरी में पुलवामा के लेथपोरा में हुए भीषण विस्फोट में भी आदिल नामक आतंकी का इस्तेमाल हुआ था और इस बार भी वैसा ही नाम इस्तेमाल किया गया।

आईजीपी विजय कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए ही हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद ने मिलकर आईईडी से लैस वाहन तैयार किया था।

उन्होंने बताया कि पुलवामा के राजपोरा के आयनगुंड में इस सैंतरो कार में लगाई गई आईईडी को नष्ट करने में सेना की 44 आर आर, केरिपुब और पुलिस की टीम ने आज सुबह ही सफलता हासिल की। वे बताते थे कि पिछले 4-5 दिनों से इस कार के प्रति खुफिया विभाग ने जानकारी दी थी कि आतंकी कार बम विस्फोट कर सुरक्षाबलों के काफिलों पर आत्मघाती हमला करना चाहते हैं। यही कारण था कि पिछले करीब 5 दिनों से कश्मीर में सुरक्षाअधिकारियों की नींद उड़ी हुई थी जो इस कार को तलाश कर पाने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे।

आत्मघाती हमलावर जिस कार में बैठे थे, उसे दो नाकों पर रोका गया, चेतावनी के तौर पर गोलीबारी भी की गई परंतु वहां से फरार हो गए। हालांकि सुरक्षाबल उनके पीछे थे। पुलवामा के अयानगुंड के राजपोरा इलाके में कल देर रात आतंकी वाहन छोड़ वहां से फरार हो गए।फिर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। वाहन की जांच करने पर दस्ते ने पाया कि कार कम से कम 40 से 45 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री से भरी हुई है। इसमें अमोनियम नाइट्रेट, आरडीएक्स और अन्य सामग्री शामिल थी। कार को दूसरी जगह ले जाना संभव नहीं था, लिहाजा उसे वहीं नष्ट करने का निर्णय लिया गया।

दस्ते ने बड़े सुरक्षित ढंग से कार में विस्फोट किया। विस्फोट के दौरान कार के परखचे जमीन से 50 फुट ऊपर हवा में उड़े और पूरा इलाका दहल उठा।जिस वाहन में यह आईईडी मिली, उस पर लगी फर्जी नंबर प्लेट पर कठुआ का नंबर लिखा हुआ था।

कार पर जेके-08 1426 नंबर की प्लेट लगी है, जो कि कठुआ का नंबर है। यह रजिस्टर नंबर बजाज चेतक स्कूटर का है। जो कठुआ के स्थानीय निवासी के नाम पर दर्ज है।आईजीपी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने कार चला रहे आतंकी आदिल की पहचान कर ली है। आदिल हिज्बुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद के लिए काम करता है। इसके अलावा इसमें दो और आतंकवादी भी शामिल हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालयसीआरपीएफभारतीय सेनाअजीत डोभालपाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मदहाफिज सईदइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos