लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः शोपियां में बिहार के रहने वाले 3 मजदूरों को आतंकियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2023 11:26 IST

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक मजदूर ने बताया कि यह लोग (आतंकी) करीब रात 7:45 बजे कमरे में आए और तीन बिहार के मजदूरों पर गोली चलाई। हमने किसी तरह उनको अस्पताल लेकर गए। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतीनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक बार फिर लक्षित हमले किए गए। आतंकवादियों ने गुरुवार यहां तीन बिहारी श्रमिकों को गोली मार दी। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि शोपियां में आतंकियों ने तीन बाहरी मजदूरों पर फायरिंग की जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए। मजदूरों की पहचान अनमोल कुमार, पिंटू कुमार ठाकुर और हीरालाल यादव के रूप में हुई है जो बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले हैं।

एक मजदूर के मुताबिक आतंकवादी गुरुवार रात करीब 7:45 बजे मजदूरों के कमरे में दाखिल हुए और तीन लोगों पर गोलियां चला दी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एक मजदूर ने बताया कि यह लोग (आतंकी) करीब रात 7:45 बजे कमरे में आए और तीन बिहार के मजदूरों पर गोली चलाई। हमने किसी तरह उनको अस्पताल लेकर गए। उनकी स्थिति गंभीर बताई गई है।

मजदूर ने आगे कहा कि (ऐसी घटनाओं से) डर सा बना रहता कि कैसे कमाएंगे। हम डर की वजह से काम पर भी नहीं जा रहे। इसके बाद क्या करेंगे? सब लोग अपने घर चले जाएंगे। हम लोगों ने किसका क्या बिगाड़ा है कि हमारे साथ ऐसा हो रहा है।

फिलहाल तीनों मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए एक अभियान शुरू किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार