लाइव न्यूज़ :

इजरायली दूतावास के बाहर धमाके के बाद जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री से बात की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए हल्के आईईडी धमाके के कुछ घंटे बाद इजरायल के अपने समकक्ष गाबी अश्केनाजी से फोन पर बात की और उन्हें इजरायल के राजनयिकों तथा उसके मिशनों की ''पूरी सुरक्षा'' का आश्वासन दिया।

जयशंकर ने ट्वीट किया कि भारत ने इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया है और दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

भारत और इजरायल के बीच राजनयिक संबंधित स्थापित होने की 29वीं वर्षगांठ के दिन हल्की क्षमता का यह आईईडी धमाका हुआ है।

सूत्रों ने कहा कि जयशंकर के अलावा विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंग्ला ने भी अपने समकक्ष राजदूत एलन उशपिच से जबकि विदेश मंत्रालय में सचिव (राजनयिक, पासपोर्ट और वीजा डिवीजन) संजय भट्टाचार्य ने भारत में इजरायल के राजदूत रॉन मल्का से बात की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ''इजरायली दूतावास के बाहर हुए विस्फोट को लेकर इजरायल के विदेश मंत्री गाबी अश्केनाजी से बात की। उन्हें दूतावास और इजरायली राजनयिकों की पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया। ''

उन्होंने कहा, ''मामले की जांच चल रही है और दोषियों को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।''

वहीं, अश्केनाजी ने कहा कि जयशंकर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारतीय अधिकारी धमाके में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिये गंभीरता से कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ''भारत के विदेश मंत्री ने मुझे आश्वासन दिया है कि भारतीय अधिकारी सभी इजरायली राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध हैं और विस्फोट में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिये गंभीरता से कार्रवाई करेंगे। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और इजरायल की ओर से पूरे सहयोग और मदद का वादा करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी