लाइव न्यूज़ :

SCO: जयशंकर ने बिलावल भुट्टो को कहा आतंकी इंडस्ट्री का प्रवक्ता, बोले- हम आतंक को पालने वालों से बात नहीं करते हैं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 5, 2023 20:09 IST

एस जयशंकर ने SCO समिट में बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि हम आतंक को पालने वालों से बात नहीं करते हैं। आतंक के पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ बैठक बातचीत नहीं कर सकते।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में चल रही एससीओ की बैठक समाप्तभारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की प्रेस कांन्फ्रेंसकहा- जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 का हटना अब इतिहास बन गया है

S Jaishankar after SCO Summit: गोवा में चल रही शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार, 5 मई को समाप्त हो गई। बैठक के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि SCO सदस्य देश के विदेश मंत्री के तौर पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के साथ बाकी सदस्य देशों के विदेश मंत्री की तरह ही व्यवहार किया गया। लेकिन आतंकवाद के प्रमोटर, प्रोटेक्टर और आतंकवाद उद्योग के प्रवक्ता के तौर पर उनकी(पाकिस्तान) पोजीशन को काउंटर किया गया।

एस जयशंकर ने SCO समिट में बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि हम आतंक को पालने वालों से बात नहीं करते हैं। वो (बिलावल) आतंकियों के प्रवक्ता के रूप में बात कर रहे थे। हम आतंक से पीड़ित हैं, तो हम उनसे बात नहीं करेंगे, जो आतंक को वेपनाइज करते हैं।

कश्मीर मुद्दे पर पाक को दो टूक सुनाते हुए भारतीय विदेशमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान के लिए जम्मू कश्मीर या श्रीनगर कोई मुद्दा नहीं है। जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग था, है और रहेगा। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी G-20 की बैठकें हो रही हैं, इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। हमारे और पाकिस्तान के लिए POK एकमात्र मुद्दा है। उसे हल करना जरूरी है।  जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 का हटना अब इतिहास बन गया है, जितना जल्दी आ इसे समझ जाएंगे, उतना बेहतर होगा।

बिलावल भुट्टो ने आतंकवाद पर भारत के साथ मिलकर काम करने की बात कही थी। इसके जवाब में एस जयशंकर ने कहा,  "वह आतंकवाद की इंडस्ट्री के प्रवक्ता हैं। ऐसे में आतंक के पीड़ित और साजिशकर्ता एक साथ बैठक बातचीत नहीं कर सकते। आतंकवाद को लेकर हम सभी में गुस्सा है। पाकिस्तान की विश्वसनीयता उसके घटते विदेशी मुद्रा भंडार की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से घट रही है।"

चीन के साथ सीमा विवाद पर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, "सीमा पर हालात सुलझने तक चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं हो सकते। सीमा पर असामान्य स्थिति बनी हुई है। हमारी इस पर चर्चा हुई। हमें सीमा पर सेनाओं को पीछे हटाने की प्रक्रिया पर काम करना चाहिेए। भारत और चीन के संबंध तब तक सामान्य नहीं हो सकते, जब तक सीमा पर गतिरोध बना रहेगा।"

टॅग्स :S Jaishankarपाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा 370Article 370
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?