लाइव न्यूज़ :

जेडीएस संग गठबंधन सरकार पर बोले जयराम रमेश- इसकी कोई गुंजाइश नहीं, जानें और क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 12, 2023 17:49 IST

कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की हार है क्योंकि उनके अलावा कर्नाटक में किसी ने प्रचार नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को डाले गए मतों की गिनती कल यानि 13 मई को होनी है।जयराम रमेश ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि जेडीएस बिखर जाएगी।उन्होंने कहा कि इस बार मुझे नहीं लगता कि जेडीएस के साथ गठबंधन सरकार की कोई गुंजाइश है।

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तहत 10 मई को डाले गए मतों की गिनती कल यानि 13 मई को होनी है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि जेडीएस बिखर जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रमेश ने कहा, "इस बार मुझे नहीं लगता कि जेडीएस के साथ गठबंधन सरकार की कोई गुंजाइश है।"

उन्होंने ये भी कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की हार है क्योंकि उनके अलावा कर्नाटक में किसी ने प्रचार नहीं किया। (बीजेपी) कर्नाटक की हार के बाद 2024 में कांग्रेस के लिए दिल्ली का दरवाजा खुला है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, हम कर्नाटक में 27 दिनों तक रहे और 7 जिलों का दौरा किया। हमें कोई शक नहीं है। हमें बहुमत के वोट मिलेंगे।" 

रमेश ने आगे कहा, "हमने अपने घोषणापत्र में 5 गारंटियों का वादा किया है और इन गारंटियों के कारण कांग्रेस की जीत पक्की है।" पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मतगणना कर्नाटक भर के 36 केंद्रों में शनिवार 8 बजे शुरू होगी और चुनाव अधिकारियों को परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव में 73.19 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Jairam Rameshनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट