लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश ने ईपीएफ निपटारे में हो रही वृद्धि पर केंद्र की आलोचना करके हुए कहा, "महिलाएं नौकरी के बाजार से बाहर हैं, युवा बेरोजगार हैं, किसानों को उपज का पर्याप्त मूल्य नहीं मिल रहा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2024 13:14 IST

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कर्मचारी भविष्य निधि अंतिम निपटान की अस्वीकृति दरों में कथित वृद्धि पर केंद्र की जमकर आलोचना की।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने ईपीएफ निपटारे में हो रही दरों के लिए केंद्र की जमकर आलोचना कीपिछले 10 वर्षों में ईपीएफ में किसी भी समुदाय को उसका पूरा हक नहीं मिल सका हैमहिलाएं नौकरी बाजार से बाहर हैं, युवा बेरोजगार हैं, किसानों को नहीं मिल रहा उपज का पर्याप्त मूल्य

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कर्मचारी भविष्य निधि अंतिम निपटान की अस्वीकृति दरों में कथित वृद्धि पर शुक्रवार को केंद्र की आलोचना की और दावा किया कि पिछले 10 वर्षों के "अन्य काल" की परिभाषित विशेषता के कारण किसी भी समुदाय को उसका पूरा हक नहीं मिल सका है।

सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा, "पिछले दस वर्षों के 'अन्य-काल' की परिभाषित विशेषता यह रही है कि इसके कारण कोई भी समुदाय अपना पूरा हक पाने में सक्षम नहीं हुआ। महिलाएं नौकरी के बाजार से बाहर रह गई हैं, युवा रोजगार खोजने में असमर्थ हैं और किसान अपनी उपज का पर्याप्त मूल्य पाने में असमर्थ हैं।"

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स एक रिपोर्ट साझा किया है, जिसमें दावा किया गया कि ईपीएफ अंतिम निपटान की अस्वीकृति दर 2017-2018 में लगभग 13 प्रतिशत से बढ़कर 2022-2023 में 34 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा, "यहां तक ​​कि श्रमिक, जो मजदूरी के माध्यम से अपना जीवन यापन करता है। वह भी अपनी कमाई तक पहुंचने में असमर्थ है। ईपीएफओ सरकार द्वारा संचालित वह संगठन जो भारत के श्रमिकों के लिए भविष्य निधि का प्रबंधन करता है। उसने भविष्य निधि (पीएफ) दावों के अंतिम निपटान में अस्वीकृति दरों में तेज वृद्धि देखी है। पीएफ के अंतिम निपटान के लिए लगभग तीन में से एक दावा अब खारिज कर दिया गया है। प्रत्येक अस्वीकृति हमारे कामकाजी परिवारों के चेहरे पर एक तमाचा है और एक यह उनके लिए अत्यधिक तनाव और पीड़ा का कारण है।"

उन्होंने आगे कहा कि पीएम दावों को संसाधित करने के लिए ऑनलाइन प्रणाली में कुप्रबंधित बदलाव इस इनकार का प्रमुख कारण हो सकता है।

जयराम रमेश ने कहा, "ईपीएफओ की असंवेदनशील और नौकरशाही नीतियों के कारण कम से कम एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया गया है। कांग्रेस के पांच न्याय एजेंडे में श्रमिक न्याय एक मूल सिद्धांत है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी कर्मचारी या उनके परिवार को कभी भी पेंशन से वंचित नहीं किया जाएगा। उनके श्रम का पूरा हक मिले।''

मालूम हो कि ईपीएफओ एक सामाजिक सुरक्षा संगठन है, जो देश के संगठित कार्यबल को भविष्य, पेंशन और बीमा निधि के रूप में सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।

टॅग्स :Jairam RameshCongressमोदी सरकारmodi governmentBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?