लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वाले सैफुल्लाह के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी तेलंगाना सरकार

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 4, 2023 20:06 IST

आरपीएफ जवान चेतन सिंह ने बीते सोमवार को जयपुर-मुंबई ट्रेन में मुंबई के पालघर रेलवे स्टेशन के पास अपने वरिष्ठ सहकर्मी टीका राम मीणा सहित सफर कर रहे तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर-मुंबई ट्रेन में गोलीबारी की घटना में हैदराबाद के सैफुल्लाह ने जान गंवाई थीतेलंगाना मंत्री केटी रामा राव ने वित्तीय सहायता देने की घोषणा कीपरिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक डबल बेडरूम का घर दिया जाएगा

हैदराबाद: जयपुर-मुंबई ट्रेन में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वाले हैदराबाद के निवासी  सैयद सैफुल्लाह के परिजनों को तेलंगाना मंत्री केटी रामा राव ने वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। इस गोलीकांड में  चार लोगों की मौत हो गई थी। तेलंगाना सरकार सैयद सैफुल्लाह के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और एक डबल बेडरूम का घर भी प्रदान करेगी।

दरअसल  तेलंगाना विधानसभा सत्र के दौरान एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने राज्य सरकार से मृतक सैयद सैफुल्लाह के परिवार को मदद देने का अनुरोध किया। अकबरुद्दीन ओवैसी ने रेलवे पुलिस बल के सिपाही चेतन सिंह के जघन्य कृत्य की निंदा भी की।  विधानसभा सत्र के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने बताया कि सैयद सैफुल्लाह अजमेर दरगाह गए थे और वह मुंबई के रास्ते घर वापस जा रहे थे। अकबरुद्दीन ओवेसी ने कहा, "सैफुल्लाह के तीन बच्चे हैं। मैं राज्य सरकार से परिवार को सरकारी नौकरी, एक डबल बेडरूम का घर और कुछ वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध करता हूं। इससे हम सांप्रदायिक राजनीति करने वाले लोगों को एक मजबूत संदेश दे पाएंगे।" 

जवाब में तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीबारी की घटना बहुत दुखद है। राज्य सरकार सैयद सैफुल्लाह के परिवार को तुरंत नौकरी और एक डबल बेडरूम का घर प्रदान करेगी।

बता दें कि आरपीएफ जवान चेतन सिंह ने बीते सोमवार को जयपुर-मुंबई ट्रेन में मुंबई के पालघर रेलवे स्टेशन के पास अपने वरिष्ठ सहकर्मी टीका राम मीणा सहित सफर कर रहे तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वो फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई थी। रेलवे बोर्ड ने जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस में सोमवार को हुई घटना की व्यापक स्तर पर जांच करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

टॅग्स :तेलंगानाRailway Policeएआईएमआईएमके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटकेबिहार के किशनगंज जिले में परिजनों ने बेटे को मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह युवक कुछ दिन बाद लौटा घर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण