लाइव न्यूज़ :

छिपकर काठी कबाब खाते हैं जैन लड़के, TMC सांसद महुआ मोइत्रा के बयान से भड़का जैन समुदाय, माफी मांगने को कहा

By अनिल शर्मा | Updated: February 5, 2022 14:34 IST

एक यूजर ने लिखा, जैन होने के नाते मैं महुआ मोइत्रा के जैन समुदाय के खिलाफ दिए गए बयानों से बहुत आहत हूं। माफी मांगे मोइत्रा।

Open in App
ठळक मुद्देटीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा के बयान के खिलाफ जैन समुदाय के लोग काफी नाराज हैंमोइत्रा ने भाषण में कहा था, एक जैन लड़का घर में छुपकर अहमदाबाद की सड़क पर ठेले से काठी कबाब खाता है

नई दिल्लीः  तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को उनके संसद में दिए एक बयान को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। जैन समुदाय महुआ मोइत्रा से माफी मांगने को कहा है। ट्विटर पर #ApologizeMoitra के साथ लोगों ने टीएमसी सांसद पर जैन समुदाय को आहत करने का आरोप लगाया है। 

शुक्रवार को लोक सभा के अंदर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने गुजरात के नगरपालिका क्षेत्रों की सड़कों पर मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाने से लेकर पेगासस और धर्म संसद तक के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि आप (भाजपा) केवल हमारे वोटों से संतुष्ट नहीं हैं।

मोइत्रा ने कहा था कि आप हमारे सिर के अंदर जाना चाहते हैं, हमारे घरों के अंदर, आप हमें बताना चाहते हैं कि क्या खाना चाहिए, क्या पहनना चाहिए, किससे प्यार करना चाहिए... आप एक ऐसे भारत से डरते हैं जो अपने आप में आरामदायक हो...गणतंत्र के नागरिकों को अब लड़ने की जरूरत है।

तो आप क्या करते हैं, आप गुजरात की नगरपालिका में नॉन वेजिटेरियन स्ट्रीट फूड पर पाबंदी लगा देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जहां एक जैन लड़का घर में छुपकर अहमदाबाद की सड़क पर ठेले से काठी कबाब खाता है

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने महुआ मोइत्रा के भाषण का क्लिप शेयर करते हुए कहा कि आपने जैन समुदाय को गाली दी है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, सिर्फ इसलिए कि आप जैनों को एक राजनीतिक ताकत के रूप में नहीं देखते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आप हमारे बारे में शेखी बघार सकते हैं और सामान्यीकृत अपशब्द कह सकते हैं! तुरंत क्षमा मांगे!

इसके साथ एक यूजर ने लिखा, जैन होने के नाते मैं महुआ मोइत्रा के जैन समुदाय के खिलाफ दिए गए बयानों से बहुत आहत हूं। माफी मांगे मोइत्रा।

एक ने लिखा, मैं अपने पूरे भारत के प्रमुख जैन नेताओं, विशेष रूप से कोलकाता से अनुरोध करता हूं कि अपने राजनीतिक नौटंकी के लिए इस तरह के घटिया प्रदर्शन को हमारे जैन समुदाय का उपयोग करना बंद कर देना चाहिए…।

एक ने आगे लिखा, संसद में अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाने के लिए #माफी मांगें मोइत्रा! हम #NonVeg नहीं खाते हैं, इसलिए अपनी आकस्मिक टिप्पणियों से हमें बदनाम करने का प्रयास न करें! महुआ मोइत्रा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। नहीं तो हम आपकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने और जैनियों को बदनाम करने के लिए आपके खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे।

टॅग्स :महुआ मोइत्राटीएमसीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतवकील की ड्रेस में कोलकाता हाई कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, कोर्ट में रखी दलीलें

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज