लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर बोले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, अगर ऐसा होता तो नहीं होती ये घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2022 17:10 IST

छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा, मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस तरह का कोई जुलूस जब भी निकले तो किसके नेतृत्व में निकल रहा है, कौन इसको नियंत्रण करता है, ये सुनिश्चित होना चाहिए। ऐसा होता तो इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकता है।

Open in App

रायपुर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन निकाली गई शोभायात्रा के दौरा हुई हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपना बयान दिया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, यदि राजनीतिक जुलूस है तो राजनीतिक दल के नेताओं को उसका नेतृत्व करना चाहिए, यदि सामाजिक जुलूस है तो सामाजिक क्षेत्र के नेताओं को, यदि धार्मिक जुलूस है तो वहां प्रमुख लोगों को नेतृत्व करना चाहिए। ऐसा न होने से इस तरह की स्थिति पैदा हो रही है।

वहीं इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इस पर उन्होंने यह कहा, मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस तरह का कोई जुलूस जब भी निकले तो किसके नेतृत्व में निकल रहा है, कौन इसको नियंत्रण करता है, ये सुनिश्चित होना चाहिए। ऐसा होता तो इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सकता है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शोभायात्रा के पिछले हिस्से में जो लोग मौजूद थे उनके साथ वहां पर खड़े लोगों के साथ टकराव हुआ और पथराव शुरू हुए। इसमें 9 लोग घायल हुए जिनमें 8 पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने कहा, मामले में अबतक 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं। सोशल मीडिया की वीडियो फूटेज की जांच की जा रही है।

फिलहाल अभी स्थिति शांतिपूर्ण है। जहांगीरपुरी में वर्तमान स्थिति पर दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने मंगलवार को बताया कि मने यहां पुलिस बल की काफी मात्रा में तैनाती कर रखी है। हमने हर तरह की शरारती गतिविधि पर भी नज़र बनाकर रखी है। जो लोग हथियारों के साथ दिखे थे, वे सब गिरफ़्तार हुए हैं।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाभूपेश बघेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप