लाइव न्यूज़ :

जहांगीरपुरी हिंसा: तेज हुई बुलडोजर पॉलिटिक्स, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली पुलिस ने पीड़ितों से मिलने से रोका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 22, 2022 19:11 IST

दिल्ली के हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी में शुक्रवार को पीड़ितो से मिलने जा रहे तृणमूल और समाजवादी पार्टी के नेताओं को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चलाने की घटना अब सियासी रंग ले रही हैतृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित इलाके में दौरा करने जा रहा थादिल्ली पुलिस ने टीएमसी और सपा प्रतिनिधिमंडल को जहांगीरपुरी में हिंसा पीड़ितों से मिलने से रोका

जहांगीरपुरी: हनुमान जयंती हिंसा के बाद दिल्ली नगर निगम द्वारा तनाव प्रभावित जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर चलाने की घटना अब सियासी रंग ले रही है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को जहांगीरपुरी में जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने से रोक दिया।

तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने पहले उन्हें गलत रास्ता बताया, बाद में जब वो पीड़ितों से मिलने मस्जिद की तरफ जा रहे थे तो उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। 

बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में पांच महिला सांसद थीं, जिनका नेतृत्व काकली घोष दास्तिकार कर रही थीं। तृणूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में दास्तिकार के अलावा शताब्दी रॉय, प्रातिमा मंडल, साजदा अहमद और अर्पिता घोष भी शामिल थीं।

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगला की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता में जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था। ममता बनर्जी ने कहा था कि उनकी पार्टी लोगों को जोड़ने वाली है न कि तोड़ने वाली। 

तृणमूल कांग्रेस की ही तरह समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को भी दिल्ली पुलिस ने बुलडोजर केस के पीड़ितों से नहीं मिलने दिया। समाजवादी पार्टी के नेता ज़ावेद अली खान ने केन्द्र की बीजेपी सरकार और दिल्ली पुलिस पर हमला करते हुए कहा कि पुलिस कुछ ऐसा छिपा रही है जो मीडिया में भी नहीं दिखाया गया है।

जावेद अली ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं को पुलिस जनता से मिलने से नहीं रोक सकती लेकिन दिल्ली पुलिस ऐसा कर रही है। इससे साफ पता चलता है कि दिल्ली पुलिस निष्पक्ष नहीं है और केंद्र के इशारे पर काम कर रही है।

गौरतलब है कि हनुमान जयंती के मौके पर जहांगीरपुरी में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी नियंत्रित उत्तरी नगर निगम ने 16 अप्रैल को अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की।

आरोप लग रहा है कि इस मुहिम के तहत दिल्ली नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कथित तौर पर एक मस्जिद के गेट को तोड़ दिया था लेकिन मस्जिद से चंद कदम के फासले पर मौजूद मंदिर के पास नहीं गये।

नगर निगम की ओर से इस मामले में तर्क दिया गया कि वहां पहुंचने से पहले ही अतिक्रमण दस्ते को सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिल गया था, जिसके कारण बुलडोजर की प्रक्रिया रोक दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट में अतिक्रमण की कार्रवाई पर रोक लगाने की याचिका जमीअत उलेमा-ए-हिन्द ने दाखिल की थी। कोर्ट में इस मामले की पैरवी कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल और दुष्यंत दवे ने की थी।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाTrinamool Congressसमाजवादी पार्टीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट