लाइव न्यूज़ :

Jagannath Rath Yatra 2022: भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथ यात्रा, एक जुलाई से शुरू, 25,000 सुरक्षा कर्मी तैनात, यात्रा में 18 हाथी, 100 ट्रक और 30 अखाड़े शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2022 15:40 IST

Jagannath Rath Yatra 2022: दो साल के अंतराल के बाद शहर में पूर्ण रूप से रथ यात्रा निकाली जाएगी, क्योंकि 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण यह वृहद धार्मिक आयोजन सीमित तौर पर हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे25,000 पुरुष और महिला कर्मियों को शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा। 30 पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी और 135 सहायक पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारी शामिल होंगे।पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शहर के अपराध शाखा कार्यालय पहुंचे थे।

Jagannath Rath Yatra 2022: गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि अहमदाबाद में एक जुलाई को आयोजित की जाने वाली भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए कम से कम 25,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

दो साल के अंतराल के बाद शहर में पूर्ण रूप से रथ यात्रा निकाली जाएगी, क्योंकि 2020 और 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण यह वृहद धार्मिक आयोजन सीमित तौर पर हुआ था। संघवी ने बताया कि रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए नियमित पुलिस, रिजर्व पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के कम से कम 25,000 पुरुष और महिला कर्मियों को शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 25,000 कर्मियों के इस बल में आठ डीजीपी या महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी, 30 पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी और 135 सहायक पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारी शामिल होंगे। मंत्री ने कहा, “रथ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित सुरक्षाकर्मियों के अलावा हम राज्य रिजर्व पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 68 कंपनियों को तैनात करेंगे।” संघवी आयोजन के संबंध में पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शहर के अपराध शाखा कार्यालय पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, “हम निगरानी के लिए तकनीक का भी इस्तेमाल करेंगे। हम नियंत्रण कक्ष और ड्रोन से जुड़े ‘बॉडी-वियर’ कैमरों से नजर रखेंगे। रथ यात्रा के रास्ते में घूम रहे असामाजिक तत्वों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ‘फेस डिटेक्शन’ कैमरे भी तैनात करेगी।”

पारंपरिक रूप से रथों की अगुवाई में जगन्नाथ रथ यात्रा शहर के जमालपुर इलाके में 400 साल पुराने मंदिर से सुबह लगभग सात बजे शुरू होती थी और कुछ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों सहित पुराने शहर में घूमकर रात आठ बजे वापस आती थी।

यात्रा में आमतौर पर 18 हाथी, 100 ट्रक और 30 अखाड़े शामिल होते हैं, जो दिनभर में 15 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथों को सदियों पुरानी परंपरा के तहत खलाशी समुदाय द्वारा खींचा जाता है। 

टॅग्स :जगन्नाथ पुरी रथ यात्रागुजरातओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर