लाइव न्यूज़ :

Jadavpur University student death case: कोलकाता पुलिस ने दो और लोगों को किया गिरफ्तार, दोनों छात्र, कुल 3 पकड़े गए

By अनिल शर्मा | Updated: August 13, 2023 10:57 IST

गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र दीपशेखर दत्ता (19) और समाजशास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र मनोतोष घोष (20) के रूप में की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देछात्र की मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।  मृतक छात्र बंगाली (ऑनर्स) विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।घटना 10 अगस्त की है।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के एक छात्र के मौत मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी हुई है।  दोनों विश्वविद्यालय के छात्र बताए जा रहे हैं। कोलकाता पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि छात्र की मौत मामले के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र दीपशेखर दत्ता (19) और समाजशास्त्र द्वितीय वर्ष के छात्र मनोतोष घोष (20) के रूप में की गई है। कोलकाता पुलिस ने शनिवार को मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसकी पहचान संदीप चौधरी की रूप में की गई। अबतक कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास के दूसरे माले की बालकनी से छात्र की कथित तौर पर गिरकर मौत हो गई थी। बता दें कि छात्र की मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। समिति ने घटना के बाद विश्वविद्यालय के उस छात्रावास का दौरा किया जहां छात्र की मौत हुई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक छात्र बंगाली (ऑनर्स) विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। प्रथम वर्ष की कक्षाएं दो दिन पहले ही शुरू हुई थीं। वह बुधवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर ए2 छात्रावास की इमारत से कथित तौर पर गिर गया। उसे (छात्र) काफी चोटें आईं और उपचार के लिए केपीसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि कुछ घंटों के बाद ही उसने दम तोड़ दिया। युवक नादिया जिले में हंसखाली के बगुला का रहने वाला था।

टॅग्स :कोलकाताKolkata Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज