लाइव न्यूज़ :

डिप्टी कमिश्नर सरवटे के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा, 5.90 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति उजागर

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 23, 2025 11:25 IST

Jabalpur: ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया था।

Open in App

Jabalpur: आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की जांच में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है।मंगलवार को जबलपुर, सागर और भोपाल में स्थित उनके ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। करीब 10 घंटे तक चली इस कार्रवाई में सरवटे और उनके परिजनों के पास से करीब 5 करोड़ 90 लाख रुपए की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है।

ईओडब्ल्यू की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सरवटे के पास उनकी वैध आय से कई गुना अधिक संपत्ति है, जिसमें जमीन, मकान, नगद, और लग्जरी सामान शामिल हैं। यही नहीं, उनके पास से 56 महंगी शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। जांच में यह भी पता चला है कि उनकी मां और भाई के नाम पर भी करोड़ों की अचल संपत्ति दर्ज है।

कई जिलों में फैली संपत्ति-:

डिप्टी कमिश्नर सरवटे ने अधिकांश समय जबलपुर में सेवाएं दी हैं और हाल ही में उनका स्थानांतरण सागर किया गया है। वे वर्तमान में आदिम जाति कल्याण विभाग में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं और जबलपुर के परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र का अतिरिक्त प्रभार भी संभालते हैं।

तीन टीमों ने की कार्रवाई-:

ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत उनके खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया था। इसके बाद जबलपुर, भोपाल और सागर में स्थित उनके सरकारी और निजी ठिकानों पर छापा मारा गया। कार्रवाई के लिए जबलपुर की तीन और सागर की एक टीम गठित की गई थी।

ईओडब्ल्यू की कार्रवाई फिलहाल जारी है और अनुमान है कि जांच पूरी होने पर बेहिसाब संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, दस्तावेजों और बैंक लेन-देन की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

टॅग्स :जबलपुरMadhya Pradeshक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार