लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में आज से शुरू हो रहा है जाट आंदोलन, सरकार ने रद्द की पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, प्रशासन मुस्तैद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2018 08:04 IST

अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति ने एक बार फिर से जाट आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। नौ जिलों में 16 अगस्त से जाट आरक्षण आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्त: अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति ने एक बार फिर से जाट आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। नौ जिलों में 16 अगस्त से जाट आरक्षण आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है। ये आंदोलन आज से शुरू हो जाएगा। वहीं, 18 अगस्त को पूरे हरियाणा बंद का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। 

ऐसे में सरकार के लिए फिर से जाट आंदोलन समस्या पैदा करने वाला है। वहीं, इनसे निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। 

अधिकारियों ने हरियाणा बंद को लेकर रिपोर्ट हासिल कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्य के मुख्य सचिव ने कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए अधिकारियों की बैठक भी ली है। उन्होंने बताया कि आरक्षण आंदोलन और इनेलो के हरियाणा बंद के दौरान सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए। 

अलग अलग स्थानों पर आज पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी। 18 अगस्त को इनेलो ने एसवाईएल नहर के मुद्दे पर प्रस्तावित बंद को लेकर भी पुलिस की विभिन्न जिलों में तैनाती रहेगी। 

वहीं  सीएम मनोहर लाल व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही दोनों के आवासों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। साथ ही पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा 16 तारीख से होने वाले आंदोजन के 9 जिलों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के कार्यक्रमों में बाधा पहुंचाने जैसी सूचना का गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :जाट आंदोलनहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज