लाइव न्यूज़ :

J-K Assembly Polls 2024: आतंक का खात्मा, महिलाओं को 18,000 रुपये, कश्मीर पंडितों के पुनर्वास का वादा, देखें भाजपा के संकल्प-पत्र की 5 बड़ी बातें

By रुस्तम राणा | Updated: September 6, 2024 18:01 IST

घोषणा-पत्र में जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी शामिल हैं। शाह ने घोषणा की, "हमने फैसला किया है कि हम हर परिवार की सबसे बड़ी महिला को हर साल 18,000 रुपये देने के लिए 'माँ सम्मान योजना' लाएंगे।

Open in App

Jammu and Kashmir Assembly Polls 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी किया। जम्मू में आयोजित इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख रविंदर रैना समेत कई प्रमुख भाजपा नेता मौजूद रहे। 

भाजपा के संकल्प-पत्र की 5 बड़ी बातें

1. घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी शामिल हैं। शाह ने घोषणा की, "हमने फैसला किया है कि हम हर परिवार की सबसे बड़ी महिला को हर साल 18,000 रुपये देने के लिए 'माँ सम्मान योजना' लाएंगे... हम हर साल 'उज्ज्वला योजना' के तहत दो मुफ्त सिलेंडर देंगे। प्रगति शिक्षा योजना के तहत हम कॉलेज के छात्रों को यात्रा भत्ते के रूप में हर साल 3,000 रुपये देंगे।"

2. भाजपा के घोषणापत्र में कश्मीरी पंडितों के लिए पुनर्वास योजना शामिल किए जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया, "...योजना बहुत विस्तृत होगी। हम पूर्ण पुनर्वास पर ध्यान देंगे। आतंकवाद के चरम पर रहने के दौरान कई कश्मीरी पंडित और सिख समुदाय के लोग पलायन कर गए थे, जिन्हें अपनी संपत्तियां बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। हमने इस संबंध में काम करना शुरू कर दिया है - या तो उनकी संपत्तियां लौटाई जाएंगी या उनकी संपत्तियों के लिए राशि प्रदान की जाएगी। हम 6000 लोगों के पुनर्वास के पूरा होने की ओर हैं।"

3. केंद्रीय गृह मंत्री ने क्षेत्र में आतंकवाद के खात्मे के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "हम जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का पूरी तरह से खात्मा सुनिश्चित करेंगे।" इसके अतिरिक्त, शाह ने केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद के उभार के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए "श्वेत पत्र" जारी करने का वादा किया। 

4. भाजपा के संकल्प-पत्र में हिन्दू मंदिर और धार्मिक स्थलों को पुनरुद्धार किया जाएगा। 100 खंडहर मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही शंकराचार्य मंदिर, रघुनाथ मंदिर व मार्तंड सूर्य मंदिर का विकास किया जाएगा। 

5. भाजपा ने संकल्प पत्र में प्रदेश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 10,000 रुपये प्रदान किया जाएगा एवं कृषि गतिविधियों के लिए बिजली की दरों को 50% तक कम किया जाएगा।।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर लोकसभा चुनाव २०२४जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारत अधिक खबरें

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल