जान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 20, 2026 14:28 IST2026-04-20T14:28:45+5:302026-04-20T14:28:49+5:30

Poonch: पर एलओसी पर रहने वाले भयाक्रांत हैं क्योंकि पिछले साल आपरेशन सिंदूर से मिले जख्मी अभी भी ताजा हैं।

mega blackout-air raid mock drill for war-like emergency cancelled in Poonch | जान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

जान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

Poonch:  एलओसी से सटे पुंछ जिले में पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड माक ड्रिल को अंतिम समय इसलिए रद्द कर दिया गया है क्योंकि इस घोषणा ने लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। हालांकि माक ड्रिल की नई तारीखों का एलान नहीं हुआ है पर सीमावासियों में दहशत का माहौल बरकरार है।

पुंछ के डिप्टी कमिश्नर ने रविवार देर रात को एक तय सिविल डिफेंस माक ड्रिल को रद्द करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि यह अभ्यास रोजमर्रा की तैयारियों का ही एक हिस्सा था।

एक्स पर एक पोस्ट में, डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सिविल डिफेंस और एडीआरएफ द्वारा 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक के लिए तय की गई माक ड्रिल को रद्द कर दिया गया है।

उन्होंने साफ किया कि यह अभ्यास तैयारियों और तालमेल को बेहतर बनाने के मकसद से किया जाने वाला एक सामान्य अभ्यास था। उन्होंने यह भी कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की।

इससे पहले, जिला प्रशासन ने इसी दौरान पूरे जिले में सिविल डिफेंस की एयर रेड (हवाई हमले) और ब्लैकआउट माक ड्रिल आयोजित करने के संबंध में एक सूचना जारी की थी, जिसका मकसद आपातकालीन स्थितियों से निपटने के तंत्र को मजबूत बनाना था।

इस घोषणा के कारण एलओसी से सटे इलाकों मंें एक बार फिर डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया था। कारण पूरी तरह से स्पष्ट है कि प्रशासन ने प्रदेश में ब्लैकआउट और माक ड्रिल के आदेश जारी किए थे ताकि तैयारियों को परखा जा सके। पर एलओसी पर रहने वाले भयाक्रांत हैं क्योंकि पिछले साल आपरेशन सिंदूर से मिले जख्मी अभी भी ताजा हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और पीडब्ल्यूडी (आर और बी), आईएफसी, जल शक्ति और जेपीडीसीएल के कार्यकारी इंजीनियरों के साथ-साथ नगर परिषद, एसडीआरएफ और अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं सहित प्रमुख अधिकारियों को ड्रिल को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए नागरिक सुरक्षा अधिकारियों के साथ निकट समन्वय में काम करने के लिए कहा गया था।

विभागों को सुरक्षा, सार्वजनिक भागीदारी और न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने, लाजिस्टिक्स को व्यवस्थित करने और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने जैसी अग्रिम व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था।

Web Title: mega blackout-air raid mock drill for war-like emergency cancelled in Poonch

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे