लाइव न्यूज़ :

J-K: बिट्टा कराटे की पत्नी समेत 4 अन्य सरकारी कर्मचारी हुए बर्खास्त, आतंकी कनेक्शन-कश्मीरी पंडितों की हत्या पर लिया गया बड़ा एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2022 12:10 IST

आपको बता दें कि सरकार ने इन पर अनुच्छेद 311 के तहत एक्शन लेते हुए इन्हें बर्खास्त किया है। इस अनुच्छेद के जरिए सरकार को यह छूट है कि वह बिना किसी जांच के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार अन्य सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। इन पर आतंकियों से संबंध रखने और कश्मीरी पंडितों की हत्या करने के आरोप है।

जम्मू:जम्मू कश्मीर सरकार ने चार सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा बड़ा एक्शन लेते हुए इन पर कार्रवाई की गई है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इन पर आतंकियों से संबंध रखने के आरोप में इन्हें नौकरी से निकाला गया है। 

अनुच्छेद 311 के तहत आरोपी हुए है बर्खास्त

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के बेटे और आतंकी वित्तपोषण मामले में आरोपी बिट्टा कराटे की पत्नी सहित चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि सभी चारों कर्मचारियों को संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत बर्खास्त किया गया है जिसमें सरकार को बिना किसी जांच के अपने कर्मचारी को निष्कासित करने की शक्ति प्राप्त है। 

इन लोगों को नौकरी से निकाला गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे इस समय आतंकवाद वित्तपोषण मामले में न्यायिक हिरासत में है। उसकी पत्नी अस्सबाह-उल-अर्जमंद खान जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा में अधिकारी थी और ग्रामीण विकास निदेशालय में कार्यरत थी। उन्होंने बताया कि सैयद अब्दुल मुईद उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधक था। 

वह पाकिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन का बेटा है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य बर्खास्त कर्मियों में वैज्ञानिक डॉ.मुहीत अहमद भट्ट और कश्मीर विश्वविद्यालय में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक माजिद हुसैन कादरी शामिल हैं।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीटेरर फंडिंगPoliceमनोज सिन्हापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र