लाइव न्यूज़ :

"शर्म की बात है एलजीबीटीक्यू समुदाय....ये हैं सबसे खराब किस्म के लोग", IUML नेता केएम शाजी के विवादित बयान से मचा हंगामा, राज्य सरकार पर भी साधा निशाना

By आजाद खान | Updated: January 15, 2023 11:38 IST

आईयूएमएल नेता केएम शाजी ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है और कहा है, "यह खतरनाक है कि लोग सिर्फ यह तय कर सकते हैं कि उनका लिंग क्या होना चाहिए। केरल सरकार आस्था में हस्तक्षेप क्यों कर रही है?"

Open in App
ठळक मुद्देआईयूएमएल नेता द्वारा एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर एक विवादित बयान दिया गया है। उन्होंने इस समुदाय को शर्म की बात कहा है और ऐसे लोगों को खराब किस्म का लोग बताया है। नेता केएम शाजी ने राज्य सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए है।

तिरुवनन्तपुरम: इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता केएम शाजी ने एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर एक बयान दिया है और कहा है ये समुदाय एक 'शर्म की बात' है और ये लोग 'सबसे खराब किस्म के लोग' है। यही नहीं नेता ने ऐसे लोग और इस समुदाय का समर्थन नहीं करने की भी बात कही है। 

अपने बयान में आईयूएमएल के नेता केएम शाजी ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है और कहा है कि सरकार समाज में 'लिंग भ्रम' पैदा करके धार्मिक समुदायों के 'विश्वासों और संस्कृति' को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। 

आईयूएमएल के नेता केएम शाजी ने क्या कहा 

शनिवार को आईयूएमएल नेता केएम शाजी कन्नुर में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे जो दिवंगत आईयूएमएल नेता ई अहमद की याद, इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। इस समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा, "एलजीबीटीक्यू शब्द सुनने में कुछ महत्वपूर्ण लगता है, लेकिन ये स्थानीय स्तर पर घटिया गतिविधियां हैं। वे सबसे खराब इंसान हैं। वे इसे रंगीन के रूप में पेश कर रहे हैं, लेकिन यह शब्द ही खतरनाक है, यह समाज में अराजकता पैदा करता है। बड़े होने के बाद अपने लिंग का फैसला करना मूर्खतापूर्ण है।"

नेता केएम शाजी ने आगे कहा, "नर और मादा प्रकृति की सुंदरता हैं। रंगों की इस विविधता के आकर्षण के कारण भारत दुनिया में सबसे अलग है। यह अंतर सुंदरता है। पुरुष दुनिया में एकमात्र व्यक्ति नहीं है जिसके पास लिंग है। नर और मादा पौधे हैं। केरल की सरकार व्यवस्थित रूप से एक समुदाय के धार्मिक जीवन और संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।" 

नेता केएम शाजी ने राज्य सरकार पर भी साधा निशाना

एलजीबीटीक्यू समुदाय को लेकर आईयूएमएल नेता केएम शाजी ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार लोगों में 'लिंग भ्रम' पैदा कर धार्मिक समुदायों के 'विश्वासों और संस्कृति' को नष्ट करने की कोशिश कर रही है। 

इस पर बोलते हुए केएम शाजी ने कहा है कि "यह खतरनाक है कि लोग सिर्फ यह तय कर सकते हैं कि उनका लिंग क्या होना चाहिए। केरल सरकार आस्था में हस्तक्षेप क्यों कर रही है? यह आस्था का मामला भी है। दुनिया का कोई भी विश्वासी इसे स्वीकार नहीं करेगा। जब आप एलजीबीटीक्यू सुनते हैं, तो यह कुछ गंभीर लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है। जो लोग इसका पालन करते हैं, वे सबसे बुरे किस्म के लोग हैं, यह शब्द भी खतरनाक है। परामर्श सहित इस हार्मोनल विकार को हल करने के कई तरीके हैं।" 

टॅग्स :एलजीबीटीकेरलState
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज