लाइव न्यूज़ :

इतवारी-छिंदवाड़ाः ब्रॉडगेज पर रफ्तार 30 केएमपीएच, 4 घंटे का सफर, 147 किलोमीटर, जानें खासियत

By वसीम क़ुरैशी | Updated: November 3, 2021 22:55 IST

ब्राॅडगेट ट्रैक बनने पर 147 किलोमीटर के इस मार्ग पर करीब 2 घंटे का सफर होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन ये दूरी तय करने में 4 घंटे लग रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे30 किलोमीटर प्रतिघंटा गति होने के चलते सफर में लंबा वक्त लगने का कारण बताया जा रहा है.2009-10 में इस परियोजना का काम 511 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुआ है. विलंब के साथ इसकी लागत 1413 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई.

नागपुरः इतवारी-छिंदवाड़ा के बीच छोटी लाइन को हटाकर बड़ी लाइन में तब्दील किए जाने का काम भारी विलंब के साथ 10 साल में पूरा किया गया.

2020 में ट्रेन चलने की उम्मीद थी लेकिन ये साल कोरोना के असर में चला गया. ब्राॅडगेट ट्रैक बनने पर 147 किलोमीटर के इस मार्ग पर करीब 2 घंटे का सफर होने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन ये दूरी तय करने में 4 घंटे लग रहे हैं. इस रेल रूट पर भिमालगोंडी से भंडारकुंड तक के ट्रैक पर 30 किलोमीटर प्रतिघंटा गति होने के चलते सफर में लंबा वक्त लगने का कारण बताया जा रहा है.

गौरतलब है कि 2009-10 में इस परियोजना का काम 511 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हुआ है और विलंब के साथ इसकी लागत 1413 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई. इतनी भारी रकम लगाने के बाद भी यात्रियों को गति के लिहाज से कोई सुविधा नहीं मिल रही है. हैरत की बात है कि मंद गति वाली ये ट्रेन भी स्पेशल के नाम से चलाई जा रही है और मूल किराए से ज्यादा किराया लिया जा रहा है. ये सारी परिस्थितियां किसी मजाक से कम नहीं लगतीं.

इसलिए कम रखी गई गति

पिछले साल बारिश के दौरान भिमालगोंडी से भंडारकुंड सेक्शन पर भूस्खलन के असर के चलते कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ।सीआरएस। ने यहां 30 का कॉशन ऑर्डर ।गति प्रतिबंध्। लगवा दिया था. इससे ये जाहिर हो रहा है कि परियोजना में तीन गुना ज्यादा लागत के बावजूद ऐसा काम नहीं हो पाया कि चुनौतिपूर्ण सेक्शन से ट्रेन गति के साथ दौड़ सके.

100 की गति के लिए भेजा है प्रस्ताव

भिमालगोंडी से भंडारकुंड तक करीब 15 किमी की दूरी में 30 केएमपीएच की गति से ट्रेन चल रही है. इसके अलावा पूरे सेक्शन पर भी गति बढ़ाकर 100 केएमपीएच करने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है. साकेत रंजन, सीपीआरओ, दूपम रेल, मुख्यालय, बिलासपुर

गति बढ़ाई जानी जरूरी

इतवारी-छिंदवाड़ा के बीच सफर करने वाले कुछ यात्रियों ने बताया कि इतने लंबे इंतजार के बाद मार्ग पर ट्रेन चल रही है तो इसकी उचित गति होनी चाहिए. काम में धीमापन और रफ्तार में धीमापन रखते हुए केवल किराया ही बढ़ाया गया है. मंडल के मुख्य इतवारी रेलवे स्टेशन पर ही यात्री सुविधा का काफी अभाव है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रनागपुरभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'