लाइव न्यूज़ :

Quad Summit: ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज कहा- 'पीएम मोदी से मिलना एक बड़ा सम्मान था'

By रुस्तम राणा | Updated: May 24, 2022 14:06 IST

इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम अल्बनीज ने भारतीय मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं।प्रधानमंत्री मोदी से मिलना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान था।

Open in App
ठळक मुद्देअल्बनीज ने कहा- भारत के साथ हमारे रिश्ते महत्वपूर्ण हैंउनके द्वारा क्वाड शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी की पेशकश की गईकहा- मेरी सरकार आपके साथ काम करने को प्रतिबद्ध है

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में चार देशों के शीर्ष नेताओं ने इंडो-पैसिफिक इकॉनोमिक कोरिडोर की समृद्धि और विकास के लिए मुलाकात की। इस बैठक में भारतीय प्रधानमंत्री के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और जापान के पीएम फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी शामिल हुए।

अल्बनीज ने कहा- भारत के साथ हमारे रिश्ते महत्वपूर्ण हैं

ऑस्ट्रेलिया के नए पीएम अल्बनीज ने भारतीय मीडिया से बातचीत के दौरान यह कहा कि भारत के साथ हमारे रिश्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी से मिलना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान था। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस वार्ता में दोनों देशों के नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र, व्यापार, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। 

क्वाड शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी की पेशकश

क्वाड बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के द्वारा अगले साल क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की पेशकश की गई। इस शिखर सम्मेलन से पहले ही लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज आम चुनाव में जीतकर ऑस्ट्रेलिया की सत्ता में आए हैं। 

कहा- मेरी सरकार आपके साथ काम करने को प्रतिबद्ध है

क्वाड शिखर सम्मेलन में एंथनी अल्बनीज ने कहा कि मेरी सरकार आपके देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई ऑस्ट्रेलियाई सरकार जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने और आर्थिक, साइबर, ऊर्जा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा के माध्यम से एक अधिक लचीला हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण को प्राथमिकता देती है।  

क्या है क्वाड?

क्वाड भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान देशों का एक समूह है, जिसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में लोकतांत्रिक देशों के हितों की रक्षा करना और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करना है। क्वाड की स्थापना साल 2017 में हुई थी। हालांकि वैश्विक राजनीति में इस समूह को चीन के विरुद्ध देखा जाता है। 

टॅग्स :एंथनी अल्बनीजभारतऑस्ट्रेलियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज