लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह ने कहा-पाकिस्तान का पानी रोकना नहीं है आसान  

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 22, 2019 18:40 IST

किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर उन्होनें कहा कि कमलनाथ की सरकार अपना वादा जरुर पूरा करेगी. कर्जमाफी की राशि अधिक होने की वजह से इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार द्वारा पुलवामा हमले में उठाए गए कदमों को नाकाफी बताया. उन्होनें कहा कि सरकार पाकिस्तान का पानी रोकने की बात कर रही है. जो आसान नहीं है. कहना अलग बात है करना अलग बात. शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बयान पत्रकारों से चर्चा करते दिया.

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कह रही है कि वह पाकिस्तान का पानी रोक देगी. ऐसा होना मुमकिन नहीं है. दो देशों के बीच पानी का बटवारा अंर्तराष्ट्रीय समझौतो के तहत होता है, जिससे रद्द करना आसान काम नहीं है. अभी तक केन्द्र सरकार ने पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर लगाम लगाने के जितने कदम उठाए है वो लिए नाकाफी है. यदि इस प्रकार का हमला कांग्रेस सरकार के दौरान होता तो नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी का क्या कहते और क्या करते ये पूरा देश जानता है. इसलिए केंद्र को कडे कदम उठाने की आवश्यकता है. इस चर्चा के दौरान संघ पर उठे एक सवाल पर उन्होनें कहा कि संघ हिंदुओं का संगठन नहीं है. वह केवल हिंदुओं का उपयोग उन्माद फैलाने के लिए कर रहा है. इस प्रकार का संगठन हिंदुओं का हो ही नहीं सकता है. उन्होनें कहा कि वे संघ के विरोधी नहीं है बल्कि संघ की उन्मादवादी विचारधारा के विरोधी है.

किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर उन्होनें कहा कि कमलनाथ की सरकार अपना वादा जरुर पूरा करेगी. कर्जमाफी की राशि अधिक होने की वजह से इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. जहाँ तक बात भाजपा का इस मुद्दे पर विरोध का है तो यह पहले से ही पता था कि भाजपा खिसायनी बिल्ली की तरह व्यवहार करेगी.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहपाकिस्तानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज