लाइव न्यूज़ :

'अकेले व्यक्ति के लिए महिला से बलात्कार करना असंभव', कर्नाटक कांग्रेस के नेता का कथित ऑडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: November 21, 2023 16:15 IST

अमरेगौड़ा ने कथित तौर पर ऑडियो में कहा, "एक अकेले व्यक्ति के लिए बलात्कार करना कैसे संभव है? यह तभी संभव है जब दो लोग इसमें शामिल हों।"

Open in App
ठळक मुद्देकथित ऑडियो में अमरेगौड़ा पाटिल को यह कहते सुना जा सकता है कि किसी एक व्यक्ति के लिए बलात्कार करना संभव नहीं हैकांग्रेस नेता ने आगे कहा, बलात्कार करने के लिए तीन से चार व्यक्ति होने चाहिएऑडियो क्लिप पर पाटिल ने अभी तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

बेंगलुरु: कर्नाटककांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अमरेगौड़ा पाटिल बय्यापुर उस समय विवादों में आ गए जब उनका एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसी एक व्यक्ति के लिए बलात्कार करना संभव नहीं है। अमरेगौड़ा को यह बयान तब देते हुए सुना गया जब एक महिला ने उनके सहयोगी संगनगौड़ा के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत 10 अक्टूबर को कोप्पल महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी, लेकिन संगनगौड़ा के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता के ससुर ने कथित तौर पर न्याय की गुहार लगाते हुए कांग्रेस नेता से संपर्क किया। हालाँकि, अमरेगौड़ा ने पुलिस के पास जाने और संभावित रूप से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने के लिए ससुर से सवाल किया।

अमरेगौड़ा ने कथित तौर पर ऑडियो में कहा, "एक अकेले व्यक्ति के लिए बलात्कार करना कैसे संभव है? यह तभी संभव है जब दो लोग इसमें शामिल हों। आप एक पुरुष को भेजें। मैं एक महिला को उसके साथ जाने के लिए कहूंगा। देखते हैं कि वह उसके साथ बलात्कार कर पाएगा या नहीं। यह एक संवेदनशील मामला है और प्रतिष्ठा का सवाल है। दो बार सोचें।"

ऑडियो क्लिप में कांग्रेस नेता को यह कहते सुना जा सकता है, "क्या कोई अकेला व्यक्ति किसी महिला के साथ बलात्कार कर सकता है? कोई भी एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता। बलात्कार करने के लिए तीन से चार व्यक्ति होने चाहिए। एक अकेले व्यक्ति के लिए किसी महिला के साथ बलात्कार करना असंभव है। इस मामले में क्या हो सकता है वह ( बलात्कार के आरोपी को जेल भेजा जा सकता है, इससे आपको क्या हासिल होगा?" अमरेगौड़ा की टिप्पणियों की सोशल मीडिया पर आलोचना हुई। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

टॅग्स :कर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो