लाइव न्यूज़ :

पंजाब: सरकारी सेवाओं के लिए डिजिटल रसीदें जारी होना शुरु, सरकार ने कहा- सालाना 1.3 करोड़ रुपए बचने की है उम्मीद

By भाषा | Updated: May 13, 2023 15:46 IST

इस पर बोलते हुए मंत्री ने कहा है कि आवेदकों को अब कागजी रसीद खोने की चिंता नहीं होगी, क्योंकि अब वे एसएमएस के माध्यम से अपनी भुगतान रसीद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सरकार ने सरकारी सेवाओं के लिए डिजिटल रसीदें जारी करना शुरू कर दिया है। ऐसे में सरकार को यह उम्मीद है कि इससे 1.3 करोड़ रुपए की बचत हो सकता है। इस पर बोलते हुए पंजाब सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि इससे कागजी रसीद खो जाने की चिंता खत्म होगी।

चंडीगढ़:पंजाब सरकार ने राज्य की सरकारी सेवाओं के लिए आवेदकों के मोबाइल फोन पर शुल्क रसीद जारी करना शुरू कर दिया है। शासन सुधार विभाग (डीजीआर) की ओर से शुक्रवार को पर्यावरण-अनुकूल पहल की शुरुआत के बाद कागजों पर हर साल खर्च होने वाले लगभग 1.3 करोड़ रुपए की बचत का अनुमान है। 

इस पर बोलते हुए पंजाब सरकार के सुधार और लोक शिकायत मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पेपर रसीद प्रणाली को खत्म करने से 'सेवा केंद्रों' में कार्बन उत्सर्जन में काफी कमी आएगी और यह भविष्य में भी योगदान देगा। 

कागजी रसीद खोने की चिंता खत्म- अमन अरोड़ा

मामले में बोलते हुए अमन अरोड़ा ने कहा है कि आवेदकों को अब कागजी रसीद खोने की चिंता नहीं होगी, क्योंकि अब वे एसएमएस के माध्यम से अपनी भुगतान रसीद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कागजी रसीद न मांगकर सरकार की इस पर्यावरण-अनुकूल पहल का हिस्सा बनने का नागरिकों से आग्रह भी किया है।  

टॅग्स :पंजाबफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब