लाइव न्यूज़ :

इसरो की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण नीति पर नए सिरे से ध्यान दिया जाएगा

By भाषा | Updated: December 16, 2020 16:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, 16 दिसंबर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने यहां विकसित प्रौद्योगिकी का व्यावसायीकरण करने के लिए उसका हस्तांतरण उद्योगों को करने की अपनी नीति पर नया जोर देने का फैसला किया है।

अंतरिक्ष एजेंसी संशोधित तकनीकी हस्तांतरण नीति दिशा-निर्देश-2020 लेकर आई है।

अंतरिक्ष विभाग के सचिव एवं इसरो के अध्यक्ष के सिवन ने इसरो की वेबसाइट पर दिशा-निर्देशों के बारे में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘हमने इसे सार्वजनिक किया है और सार्वजनिक टिप्पणियां मिलने के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।’’

अधिकारियों के अनुसार प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण कदमों में से एक तकनीक की पहचान है जिसमें व्यावसायीकरण की क्षमता हो और अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया में डॉस/इसरो केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रौद्योगिकी हस्तांतरण गतिविधियों का आयोजन यहां इसरो मुख्यालय से संचालित क्षमता निर्माण कार्यक्रम कार्यालय (सीबीपीओ) के तहत एक केंद्रीकृत तकनीक हस्तांतरण समूह (टीटीजी) कार्यालय के माध्यम से किया जाएगा।

ऐसा केंद्रीकृत कार्यालय तकनीक हस्तांतरण से संबंधित सभी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के लिए केंद्र स्तर की टीटीसी के माध्यम से सभी डॉस/इसरो केंद्रों के साथ समन्वय स्थापित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल