लाइव न्यूज़ :

साल के तीसरे लॉन्च के लिए तैयार ISRO, PSLV C42 की उलटी गिनती शुरू

By स्वाति सिंह | Updated: September 16, 2018 15:06 IST

इसरो का भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 42 (पीएसएलवी) सैटेलाइट्स नोवासर और एस 1-4 को लेकर जाएगा। यह रविवार को रात में करीब 10 बजकर 7 मिनट पर रवाना होगा।

Open in App

श्रीहरिकोटा, 16 सितंबर:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पीएसएलवी के जरिए दो अर्थ ऑबजर्वेशन सैटेलाइट (पृथ्वी अवलोकन उपग्रह) के लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस सैटेलाइट को चेन्नई से लगभग 110 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जा रहा है। इस बात की जानकारी इसरो ने विज्ञप्ति जारी कर के दी थी।  

इस विज्ञप्ति  के मुताबिक इसरो का भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 42 (पीएसएलवी) सैटेलाइट्स नोवासर और एस 1-4 को लेकर जाएगा। यह रविवार को रात में करीब 10 बजकर 7 मिनट पर रवाना होगा।

इस मिशन के अंतर्गत दो उपग्रहों 'नोवाएसएआर' और 'एसआई-4' को अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा। इन दोनों उपग्रहों का कुल वजन  वजन 889 किलो है।

बताया जा रहा है कि इस उपग्रह का काम विदेशी सैटेलाइट्स जंगलों की मैपिंग और बाढ़ और आपदा निगरानी और दूसरे कार्यों के लिए हैं। बता दें कि इस साल इसरो की ओर तीसरा लॉन्च है।

इससे पहले इसी साल जनवरी में, पीएसएलवी-सी 40 ने भारत के मौसम अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट 2 श्रृंखला और पीएसएलवी-सी 41 लॉन्च की अप्रैल में आईआरएनएसएस-1 आई नैविगेशन उपग्रह को लॉन्च किया था इसके बाद अब सितंबर में और उड़ान इसरो भरने जा रहा है।

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील