लाइव न्यूज़ :

गुजरात: पीएम मोदी ने हवाईअड्डे पहुंच किया पीएम नेतन्याहू का स्वागत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 17, 2018 12:26 IST

इजराइली पीएम बेजांमिन नेतन्याहू छह दिन के भारत दौरे पर हैं।

Open in App

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू बुधवार (17 जनवरी) को अहमदाबाद पहुंचे। हवाईअड्डे पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों का स्वागत किया। हवाईअड्डे से दोनों देशों के प्रधानमंत्री खुली जीप में रोड शो करते हुए महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का तक जाएंगे। इजराइली पीएम के स्वागत में अहमदाबाद के एक स्कूल के बच्चे इजराइली फोक डान्स पेश करेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्री उद्यमिता केंद्र व बागवानी केंद्र का दौरा करेंगे। इजराइली प्रधानमंत्री रविवार (15 जनवरी) को भारत के छह दिवसीय दौरे पर पहुंचे। 

आठ किलोमीटर लंबे इस रोड शो के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। इजरायली सुरक्षा कर्मी भी सुरक्षा में लगे रहेंगे। एक किलोमीटर की परिधि को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। रास्ते में बनाए गए स्टेज पर तमाम तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें गुजरात की संस्कृति को दिखाया जाएगा। दोनों प्रधानमंत्री बीस मिनट आश्रम में बिताएंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के रोड शो का वीडियो-

अहमदाबाद नगर निगम और गुजरात सरकार ने रास्ते में पचास जगहों पर स्टेज सजाए हैं जहां लोग इनका स्वागत करेंगे। विधानसभा चुनाव के बाद मोदी का अपने गृह राज्य का यह पहला दौरा होगा।

दोनों प्रधानमंत्री बावला स्थित 'आई क्रिएट' केंद्र जाएंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। यहां वे उद्योगपतियों के साथ दोपहर का भोजन लेंगे। यहां से दोनों नेता अपराह्न दो बजे प्रांतिज स्थित बागवानी केंद्र जाएंगे।

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदीइजराइलइंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज