लाइव न्यूज़ :

ISL 2024-25: आईएसएल प्लेऑफ कार्यक्रम जारी?, 12 अप्रैल को खेला जाएगा फाइनल, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 15, 2025 14:38 IST

ISL 2024-25 final on April 12: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने शनिवार को वर्तमान सत्र के प्लेऑफ का कार्यक्रम जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देISL 2024-25 final on April 12: फुटबाल टूर्नामेंट का लीग चरण 12 मार्च को समाप्त हुआ था।ISL 2024-25 final on April 12: मोहन बागान एसजी ने शील्ड जीतकर इतिहास रचा।ISL 2024-25 final on April 12: ऐसा करने वाली प्रतियोगिता में पहली टीम बन गई।

ISL 2024-25 final on April 12: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने 2024-25 प्लेऑफ की तारीखों की घोषणा की है। लीग चरण 12 मार्च, 2025 को समाप्त हुआ। नॉकआउट 29 और 30 मार्च, 2025 को खेले जाएंगे। प्लेऑफ के कार्यक्रम के अनुसार नॉकआउट के मैच 29 और 30 मार्च को खेले जाएंगे और सेमीफाइनल दो, तीन, छह और सात अप्रैल को होंगे। दो चरणों में होने वाले सेमीफाइनल दो से छह अप्रैल के बीच होंगे जबकि फाइनल 12 अप्रैल को खेला जाएगा। मोहन बागान एसजी ने लगातार दूसरे सत्र में लीग शील्ड जीतकर इतिहास रचा। वह ऐसा करने वाली प्रतियोगिता में पहली टीम बन गई।

ISL 2024-25 final on April 12: प्लेऑफ शेड्यूल-

29 मार्च: नॉकआउट 1 – बेंगलुरु एफसी (घरेलू) बनाम मुंबई सिटी एफसी

30 मार्च: नॉकआउट 2 – नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (घरेलू) बनाम जमशेदपुर एफसी

2 अप्रैल: सेमीफाइनल 1 (पहला चरण) – नॉकआउट 1 का विजेता (घरेलू) बनाम एफसी गोवा

3 अप्रैल: सेमीफाइनल 2 (पहला चरण) – नॉकआउट 2 का विजेता (घरेलू) बनाम मोहन बागान एसजी

6 अप्रैल: सेमीफाइनल 1 (दूसरा चरण) – एफसी गोवा (घरेलू) बनाम नॉकआउट 1 का विजेता

7 अप्रैल: सेमीफाइनल 2 (दूसरा चरण) – मोहन बागान एसजी (घरेलू) बनाम नॉकआउट 2 का विजेता

12 अप्रैल: फाइनल – सेमीफाइनल 1 का विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 का विजेता।

मोहन बागान एसजी के अलावा एफसी गोवा (दूसरा स्थान), बेंगलुरु एफसी (तीसरा), नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (चौथा), जमशेदपुर एफसी (पांचवां) और मुंबई सिटी एफसी (छठा) सभी ने प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का किया। मोहन बागान और एफसी गोवा ने पहले दो स्थान पर रहते हुए सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल की अन्य दो टीमों का निर्धारण तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच नॉकआउट मैचों से होगा। सेमीफाइनल घरेलू और बाहरी प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें दोनों लेगों के विजेता 12 अप्रैल को लीग तालिका में उच्च रैंक वाली टीम के घर पर फाइनल खेलेंगे।

 

टॅग्स :इंडियन सुपर लीगआईएसएलफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?