लाइव न्यूज़ :

लक्षद्वीप की तरफ बढ़ रहे हैं ISIS आतंकी, सूचना मिलने पर बढ़ाई गई सुरक्षा

By भाषा | Updated: May 29, 2019 01:03 IST

श्रीलंका के अधिकारियों से सबसे पहले 23 मई को आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में खुफिया सूचनाएं मिली थी और केरल पुलिस भी पूरी तरह चौकसी बरत रही है। श्रीलंका में 21 अप्रैल को आतंकी हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी।

Open in App

लक्षद्वीप प्रशासन ने इस्लामिक स्टेट के 15 आतंकियों के श्रीलंका से द्वीप की तरफ आने के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। लक्षद्वीप प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र प्रशासित क्षेत्र के प्रशासक फारूख खान ने कवारत्ती में स्थानीय प्रशासन, नौसेना और तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि नौसैन्य अधिकारियों ने खान को बताया कि नौसेना और तटरक्षक पोत ने लक्षद्वीप के सभी द्वीपों पर गश्त बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि नौसेना के समुद्री गश्त विमान ने निगरानी बढ़ा दी है और लक्षद्वीप में किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए हर मुमकिन कदम उठाए जा रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिबेस सिंह ने बैठक में कहा कि पुलिस कर्मी इलाके में पूरी तरह चौकस हैं और सभी यात्री नौकाओं और अन्य जहाजों पर नजर रखी जा रही है। खान ने नौसेना, तटरक्षक, सीआरपीएफ, स्थानीय पुलिस और खुफिया इकाई सहित सभी सुरक्षा बलों को अत्यंत चौकसी बरतने को कहा है।

श्रीलंका के अधिकारियों से सबसे पहले 23 मई को आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में खुफिया सूचनाएं मिली थी और केरल पुलिस भी पूरी तरह चौकसी बरत रही है। श्रीलंका में 21 अप्रैल को आतंकी हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

टॅग्स :आईएसआईएसआतंकवादीलक्षद्वीपश्रीलंका ब्लास्ट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

विश्वपाकिस्तान पुलिसः 200 से अधिक खुफिया जानकारी, पंजाब में 21 आतंकवादी अरेस्ट, लाहौर से टीटीपी आतंकवादी पीर शम्स और बीएलए के अब्दुल लतीफ को टोबा टेक सिंह से पकड़ा

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल