लाइव न्यूज़ :

कितनी सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन? जानिए क्या कहते हैं नीति आयोग के सदस्य

By एसके गुप्ता | Updated: January 13, 2021 19:07 IST

लोगों को वैक्सीन च्वाइस का अधिकार न देने पर कांग्रेस ने कहा लोग गिनी पिग नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष तिवारी ने कहा है कि लोगों पर तीसरा ट्रायल नहीं होना चाहिए, भारतीय कोई गिनी पिग नहीं हैं। गिनी पिग एक चूहे जैसा दिखने वाला जानवर है। वैज्ञानिक इनका इस्तेमाल अधिकतर किसी शोध या ट्रायल के लिए करते हैं।

दो दिन बाद यानि शनिवार से देश में वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने वाला है। मकर संक्रांति के दिन देश के सभी वैक्सीननेशन सेंटर पर कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंच जाएगी। वैक्सीनेशन से पहले हर किसी के जहन में एक ही सवाल है कि कोरोना वैक्सीन कितनी सुरक्षित है और कोविशील्ड व कोवाक्सीन में से कौन सी वैक्सीन ज्यादा असरदार है? नीति आयोग के सदस्य डा.वीके पॉल ने इन सवालों के जवाब पर कहा है कि डीजीसीआई ने कोरोना वैक्सीन को सही माना है और मंजूरी दी है।

कोविशील्ड और कोवाक्सीन दोनों ही वैक्सीन का ट्रायल हजारों लोगों पर किया गया है। जिससे इस बात की पुष्टि हुई है कि यह दोनों ही वैक्सीन सुरक्षित हैं। डा. वीके पॉल ने कहा कि लोगों को वैक्सीनेशन अभियान से जुड़ना चाहिए और यह भली भांति समझना चाहिए कि आप और आपके परिवार इससे सुरक्षित रहेंगे। लेकिन वैक्सीन लगवाने लोग इस बात का पूरा ध्यान रखें कि वैक्सीन की पहली डोज और दूसरी डोज लगने के बाद भी करीब 20 दिनों तक दो गज की दूरी, मास्क पहनने और हाथ धोने के नियमों में किसी तरह की कोताही न बरतें । क्योंकि टीका लगते ही शरीर में एकदम से एंटीबॉडी तैयार नहीं होगी। 

पहली डोज लगने के 14 दिन बाद उसका असर दिखने लगता है। दूसरी डोज 28 दिन बाद लगेगी और फिर जाकर शरीर में एंटीबॉडी बनेंगी। आपके शरीर में मौजूद यही एंटीबॉडी आपकी कोरोना वायरस से सुरक्षा करेंगी। उधर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्द्धन को ट्वीट करते हुए कहा है कि सरकार बोल रही है कि किसी के पास वैक्सीन चुनने का ऑप्शन नहीं होगा। 

जबकि भारत सरकार ने ही कोवैक्सीन को इस्तेमाल की मंजूरी दी है। जब कोवैक्सीन का तीसरा ट्रायल भी पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में उसे मंजूरी देने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर वैक्सीन का अभियान शुरू हो रहा है, तो लोगों में विश्वास पैदा करना जरूरी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर