लाइव न्यूज़ :

क्या सोनिया गांधी राजनीति से संन्यास लेने वाली हैं? अखिलेश प्रताप सिंह ने बताई सच्चाई

By शिवेंद्र राय | Updated: February 25, 2023 21:44 IST

कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में सोनिया गांधी ने कहा था कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है। इसके बाद ही सोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास लेने की चर्चा होने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी के राजनीति से संन्यास लेने की चल रही है चर्चाअखिलेश प्रताप सिंह ने अफवाह बतायाकहा- सोनिया गांधी के संन्यास लेने की खबर निराधार

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में सोनिया गांधी ने एक बयान देकर सबको चौंका दिया। सोनिया गांधी ने तीन दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन लगभग 15 हजार प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अपने राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए और कहा, "मनमोहन सिंह के सक्षम नेतृत्व के साथ 2004 और 2009 में हमारी जीत ने मुझे व्यक्तिगत संतुष्टि दी लेकिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो सकती है, जो कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।"

सोनिया गांधी के इस बयान के बाद इस बात की चर्चा छिड़ गई कि क्या सोनिया गांधी अब राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगी? अब कांग्रेस अखिलेश प्रताप सिंह ने इस चर्चा पर जवाब दिया है और सोनिया गांधी के संन्यास लेने की खबरों को निराधार बताया है। इसके साथ ही अखिलेश प्रताप सिंह ने इस चर्चा को अफवाह बताया है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मीडिया में अफवाह फैलाई जा रही है। कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन किया गया है ये सबसे बड़ा प्रमाण है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के संविधान संशोधन में प्रावधान किया गया है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री सीडब्ल्यूसी के हिस्सा होंगे।"

अखिलेश प्रताप सिंह ने आगे कहा, "सोनिया गांधी हम लोगों की मार्गदर्शक हैं। सोनिया गांधी ने दुनिया का शीर्ष पद त्यागा है, उन्होंने जो किया वैसा कोई नहीं कर सकता, वह त्याग की मूर्ति हैं। "

बता दें कि कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी संबोधित किया। खड़गे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा, "कोरोना के समय गंगा मां लाशों से पटी पड़ी थीं और दिल्ली में लोग अपनी पीठ थपथपा रहे थे। पीएम के दोस्त की संपत्ति 13 गुना बढ़ गई। रोज प्रचार छपवाने वाले प्रधान सेवक अपने मित्र की सेवा कर रहे हैं। आज सवाल है कि एसबीआई, एलआईसी बचेगी या उसे भी बेच देंगे! जो कुछ हमने बनाया वो बेच रहे हैं। देश में गरीबों, आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ गए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। वोट लेने के लिए पिछड़ों की बात करते हैं, लेकिन सामाजिक रूप से पिछड़े, अल्पसंख्यकों को सत्ता के बुलडोजर से कुचला जा रहा है।"

टॅग्स :सोनिया गाँधीकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेBJPRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह